पटना रेलवे स्टेशन पर नस्लीय टिप्पणी का मामला : बिहार एक राजधानी पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुई एक घटना ने एक बार फिर से देश में नस्लीय भेदभाव जैसे मुद्दे को सामने ला दिया है। आपको बता दें अरुणाचल प्रदेश से आई कुछ युवा कलाकारों के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस विडियो की अच्छे से जाँच भी हुई है जांच में सामने आया है कि आरोप लगाने वाली महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है, लेकिन इस घटना ने समाज में संवेदनशीलता और सम्मान के सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या है पूरा मामला?
आखिर क्या है पूरा मामला समझते हैं आपको बता दें 3 अप्रैल को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने उत्तर-पूर्व भारत से आई कुछ लड़कियों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। वायरल हुआ वीडियो में महिला उन लड़कियों के लिए ‘चिंकी’, ‘मोमो’ और ‘चीनी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हुई नजर आती है, जो स्पष्ट रूप से एक नस्लीय टिप्पणी मानी जाती है।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब इन लड़कियों को स्टेशन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने से भी रोका गया। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।
लड़कियों का जवाब बना चर्चा का केंद्र
आपको बता दें सबसे चौकाने वाली बात यह रही की इस अपमानजनक व्यवहार के बावजूद भी, लड़कियों ने संयम रखते हुए मजबूत प्रतिक्रिया दी। वीडियो में वे कहती सुनाई देती हैं कि इस तरह का व्यवहार देश की छवि को खराब करता है।
एक लड़की ने सवाल उठाया कि अगर उत्तर भारत के लोग उत्तर-पूर्व राज्यों में घूमने जाएं, तो क्या वहां उनके साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा? उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटनाओं से उत्तर-पूर्व के लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में बुजुर्गों की पेंशन पर बड़ा अपडेट: घर-घर सर्वे में गैरहाजिरी पड़ी तो रुक सकती है राशि
उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है और कई यूजर्स ने उनके साहस और स्पष्टता की सराहना की है।
पुलिस जांच में सामने आई अहम जानकारी
आपको बता दें पटना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। जो विडियो वायरल हो रहा है उसमें जांच में पता चला कि वीडियो में दिखाई देने वाली महिला का नाम सोनी कुमारी है, जो पटना के खगौल इलाके की रहने वाली है।
रेलवे पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे पहले भी स्टेशन परिसर में देखा जा चुका है। पुलिस ने इस घटना के बाद महिला के परिवार को सूचित कर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है।
नस्लीय भेदभाव पर फिर उठे सवाल
हालांकि इस मामले में आरोपी महिला की मानसिक स्थिति एक अहम पहलू है, लेकिन यह घटना एक बार फिर भारत में उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ होने वाले भेदभाव को फिर से उजागर करती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों के प्रति आपस में सम्मान और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है, ताकि होने वाली ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा vs AAP: पंजाब के मुद्दों पर विवाद गहराया, सांसद ने वीडियो जारी कर दिया जवाब
आपको बता दें पटना जंक्शन की यह घटना केवल एक वायरल वीडियो भर नहीं है, बल्कि यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। जहां एक ओर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की स्थिति को समझना जरूरी है, वहीं दूसरी ओर यह भी आवश्यक है कि हम अपने व्यवहार में संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखें।
अरुणाचल की लड़कियों द्वारा दिया गया संयमित और सशक्त जवाब इस बात का उदाहरण है कि मुश्किल हालात में भी गरिमा के साथ अपनी बात रखी जा सकती है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
