भारत की राजनीति और सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा नाम तेजी से चर्चा में है जिसका नाम है “कॉकरोच जनता पार्टी”। आपको बता दें इस पार्टी के शुरुआत में इसे एक मज़ाक और व्यंग्यात्मक ऑनलाइन कैंपेन माना गया जिसे हर किसी ने नज़रंदाज़ किया, लेकिन आश्चर्यता तब हुई जब यह पार्टी अभियान देखते ही देखते लाखों युवाओं की भावनाओं और गुस्से का प्रतीक बन गया। आपको बता दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस नाम की चर्चा लगातार बढ़ रही है और बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं जोकि एक बहुत बड़ी बात है।

इस पूरे विवाद की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी से शुरू हुई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, लेकिन तब तक इंटरनेट पर “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम का डिजिटल आंदोलन आकार ले चुका था।

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?

अब समझते हैं आखिर क्या है कॉकरोच जनता पार्टी आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी, जिसे संक्षेप में CJP कहा जा रहा है, कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है। यह मुख्य रूप से एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया अभियान है, जिसे युवाओं की नाराज़गी, बेरोज़गारी, व्यवस्था से असंतोष और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों को सामने लाने के लिए शुरू किया गया।

आपको बता दें इस अभियान की वेबसाइट भी बनाई जा चुकी है और सोशल मीडिया पर इसके मिलियन में फॉलोअर्स हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के Instagram पर 14 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स पुरे हो चुके हैं वहीं लाखों की मात्रा में लोगों ने वेबसाइट के ,माध्यम से इसकी सदस्यता लेने के लिए खुद को रजिस्टर भी किया है।

इस अभियान की खास बात यह है कि यह खुद पर लगाए गए कथित आरोपों और आलोचनाओं को ही अपनी पहचान बनाकर पेश कर रहा है। यानी जिन शब्दों को युवाओं का अपमान माना गया, उन्हीं शब्दों को इस अभियान ने व्यंग्य के तौर पर अपनाया।

कैसे शुरू हुआ यह सोशल मीडिया अभियान?

अब आपको बताते हैं आखिर कैसे शुरू हुआ यह अभियान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके बताते हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर CJI सूर्यकांत का वह बयान देखा जिसमें युवाओं की आलोचना को लेकर बहस शुरू हुई थी। उनके अनुसार, उन्हें लगा कि युवाओं की आवाज़ और असहमति को गंभीरता से लेने के बजाय उनका मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

यहीं से उनके मन में एक व्यंग्यात्मक प्लेटफॉर्म बनाने का विचार आया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक पोस्ट लिखते हुए सवाल उठाया कि अगर सारे “कॉकरोच” एकजुट हो जाएं तो क्या होगा? इस पोस्ट को युवाओं से भारी प्रतिक्रिया मिली और देखते ही देखते यह एक डिजिटल आंदोलन में बदल गया।

अभिजीत के मुताबिक, युवाओं ने इसे केवल मज़ाक की तरह नहीं लिया, बल्कि इसे अपनी नाराज़गी और निराशा व्यक्त करने का माध्यम बना लिया।

ये भी पढ़ें : यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिछड़ा वर्ग आयोग गठन से लेकर लखनऊ मेट्रो विस्तार तक 12 प्रस्तावों को मंजूरी

क्यों तेजी से वायरल हुआ यह अभियान?

अब बात आती आखिर इतनी तेजी से कैसे वायरल हुआ ये अभी अभियान आपको बता दें डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञों का मानना है कि कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता के पीछे सबसे बड़ा कारण युवाओं की अंदरूनी नाराज़गी है। बेरोज़गारी, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, आर्थिक दबाव और राजनीतिक विमर्श से निराश युवा इस अभियान से भावनात्मक रूप से जुड़ते दिखाई दिए।

कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह अभियान सिर्फ़ मीम या मज़ाक नहीं, बल्कि एक तरह का डिजिटल विरोध है। यही वजह है कि कुछ ही दिनों में इसके लाखों फॉलोअर्स नहीं बल्होकि अभी तक इसके कई मिलियन फॉलोअर्स पुरे हो चुके हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर किसी राजनीतिक दल या डिजिटल एजेंसी ने करोड़ों रुपये खर्च करके भी ऐसा अभियान चलाया होता, तब भी इतनी ऑर्गेनिक प्रतिक्रिया मिलना मुश्किल था।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अब बात आती इस पार्टी की शुरुआत किसके द्वारा की गई आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद पुणे में उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक आम आदमी पार्टी की कम्युनिकेशन टीम के साथ काम भी किया।

इस मुद्दे पर अभिजीत का कहना है कि वह शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर काम करने वाली राजनीति से प्रभावित थे। बाद में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी का रुख किया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।

अब वह फिर भारत लौटकर इस अभियान को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीक विवाद पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

घोषणापत्र में किन मुद्दों को उठाया गया?

आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसे पढ़कर हर कोई हेरान हो गया है। इसमें न्यायपालिका की स्वतंत्रता, महिलाओं के प्रतिनिधित्व, युवाओं के रोजगार और लोकतंत्र की स्थिति जैसे मुद्दों को उठाया गया है और जो ज़रूरी भी है।

अभिजीत दीपके का कहना है कि आज का युवा केवल धार्मिक और सांप्रदायिक बहसों से आगे बढ़कर रोजगार, तकनीकी विकास, शिक्षा और बेहतर शासन की बात करना चाहता है।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को ऐसा भारत चाहिए जो दुनिया के विकसित देशों से प्रतिस्पर्धा करे, न कि केवल पड़ोसी देशों से तुलना करके संतुष्ट हो जाए।

भारतीय जेन ज़ी को लेकर क्या है सोच?

आपको बता दें अभिजीत दीपके का मानना है कि भारत का जेन ज़ी वर्ग पारंपरिक राजनीति से अलग सोच रखता है। वह हिंसा या अराजकता के बजाय व्यंग्य और डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात को सरकार के सामने रखना चाहता है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जिनमें युवा कॉकरोच की पोशाक पहनकर सफाई अभियान चलाते या व्यवस्था पर व्यंग्य करते नजर आए। इसे युवा वर्ग की रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

इस मुद्दे पर अभिजीत का कहना है कि भारतीय युवा अब केवल भावनात्मक मुद्दों पर नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, तकनीक और अवसरों पर राजनीति देखना चाहता है।

ये भी पढ़ें : CJI सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी: “कुछ बेरोजगार युवा सिस्टम पर हमला करने लगते हैं”, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान

क्या यह अभियान आगे राजनीतिक रूप ले सकता है?

अभी तक देखा जाए तो हर प्लेटफार्म पर CJP पार्टी के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी को एक व्यंग्यात्मक डिजिटल अभियान माना जा रहा है, लेकिन इसकी बढ़ती लोकप्रियता ने राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान भी खींचा है। कई लोग इसे युवाओं की बदलती राजनीतिक सोच और सोशल मीडिया आधारित नए आंदोलन की शुरुआत मान रहे हैं।

हालांकि यह साफ नहीं है कि भविष्य में यह किसी वास्तविक राजनीतिक दल का रूप लेगा या नहीं, लेकिन इतना तय है कि इस अभियान ने देश में युवाओं की मानसिकता, नाराज़गी और डिजिटल ताकत को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी केवल एक वायरल सोशल मीडिया ट्रेंड नहीं है, बल्कि यह उस पीढ़ी की आवाज़ बनती दिखाई दे रही है जो खुद को व्यवस्था से पूरी तरह से निराश महसूस कर रही है। व्यंग्य और डिजिटल एक्टिविज्म के जरिए शुरू हुआ यह अभियान अब युवाओं की राजनीतिक और सामाजिक भावनाओं का प्रतीक बन चुका है।

आने वाले समय में यह आंदोलन किस दिशा में जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा। लेकिन फिलहाल इतना स्पष्ट है कि भारत का युवा वर्ग अब अपनी बात कहने के लिए नए और अलग तरीकों का इस्तेमाल कर रहा है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।