मध्य प्रदेश के धार जिले में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्थानीय भाजपा नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें बदनावर क्षेत्र में हुई इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ-साथ सट्टे से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं, जिससे बड़े नेटवर्क के संकेत मिल रहे हैं।

बदनावर में देर रात पुलिस की छापेमारी
आपको बता दें रविवार की रात क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी व्यकित द्वारा दी गुप्त सूचना के आधार पर बदनावर तहसील के अणुनगर इलाके में एक मकान को चारों तरफ से घेर लिया। मिली जानकारी के अनुसार यह मकान भाजपा से जुड़े नेता शांतिलाल सिर्वी का बताया जा रहा है। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिय है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शांतिलाल सिर्वी, विनय ठाकुर, आदित्य और अभिषेक शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये लोग आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सट्टा संचालित कर रहे थे।
मौके से मिले अहम सबूत
आपको बता दें जहाँ यह छापेमारी की गई उस स्थान से पुलिस को कई ऐसे उपकरण और दस्तावेज प्राप्त हुए हैं जो सट्टेबाजी के संगठित संचालन की ओर इशारा करते हैं। जब्त सामग्री में शामिल हैं:
- एक लैपटॉप
- चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन
- दो कीपैड फोन
- सट्टे के आंकड़े लिखे सात पर्चे
- पेन और पेंसिल
- लाखों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड
इन सभी सबूतों के आधार पर पुलिस को यह अंदेशा है कि यह कोई छोटा नेटवर्क नहीं, बल्कि एक बड़े सट्टेबाजी रैकेट का हिस्सा हो सकता है।
यह भी पढ़ें : इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध में बढ़ता तनाव: 45 दिन के सीज़फायर पर चर्चा के बीच तेज़ हुए हमले, बढ़ रही नागरिक
राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया
आपको बता दें इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी है शांतिलाल सिर्वी जिसका राजनीतिक बैकग्राउंड भी चर्चा में है। वह भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। वहीं, विनय ठाकुर भी भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े रहे हैं और नगर स्तर पर पद संभाल चुके हैं। तीसरे आरोपी आदित्य का भी संबंध युवा मोर्चा से बताया जा रहा है।
इस राजनीतिक जुड़ाव ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है, जिस पर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस की सख्ती और आगे की जांच
धार जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने हाल ही में एक समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन और क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रशांत गूंजल की टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर यह रेड सफल हो पाई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Delhi Water Supply Disruption : कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित, जल बोर्ड ने दी अहम जानकारी
क्षेत्र में सक्रिय अन्य गिरोह भी रडार पर
आपको बता दें इस छापेमारी के बाद पुलिस का कहना है कि आईपीएल सीजन के दौरान सट्टेबाजी के कई गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इस कार्रवाई के बाद अब अन्य संदिग्ध नेटवर्क भी पुलिस की निगरानी में हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
धार में हुई यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान सट्टेबाजी का नेटवर्क तेजी से फैलता है। हालांकि, पुलिस की सक्रियता और समय पर की गई छापेमारी से इस तरह के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। आने वाले समय में जांच से और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
