ट्रंप के विवादित बयान से मचा राजनीतिक तूफान : अमेरिका में राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। आपको बता दें राष्ट्रपति Donald Trump के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल विपक्ष बल्कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर भी हलचल पैदा कर दी है। ईरान को लेकर अमेरिका द्वारा दिए गए आक्रामक बयान के बाद अब अमेरिका में यह बहस तेज हो गई है कि क्या किसी राष्ट्रपति को उनके व्यवहार के आधार पर पद से हटाया जा सकता है।

ट्रंप के बयान से क्यों भड़का विवाद?
आपको बता दें हाल ही में ईस्टर के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर बेहद तीखी और आक्रामक भाषा का प्रयोग किया। डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान को कई राजनीतिक विश्लेषकों ने न केवल असंवेदनशील बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोखिम भरा बताया है।
जानकारी के लिए बता दें वॉशिंगटन में इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलचl गरमा गई है। अमेरिका के विपक्षी दल डेमोक्रेट्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया, और जबकि कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से असहजता जाहिर की।
क्या है 25वां संशोधन?
आपको बता दें अमेरिका के संविधान में शामिल 25वां संशोधन (25th Amendment) वर्ष 1967 में लागू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी असामान्य स्थिति—जैसे राष्ट्रपति की मृत्यु, इस्तीफा या कार्य करने में अक्षमता—में सत्ता का हस्तांतरण स्पष्ट और व्यवस्थित तरीके से हो सके।
यह संशोधन John F. Kennedy assassination के बाद सामने आई संवैधानिक चुनौतियों के चलते लागू किया गया था।
यह भी पढ़ें : इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध में बढ़ता तनाव: 45 दिन के सीज़फायर पर चर्चा के बीच तेज़ हुए हमले, बढ़ रही नागरिक
सेक्शन-4: राष्ट्रपति को हटाने की जटिल प्रक्रिया
अमेरिका सविधान में 25वें संशोधन का सबसे चर्चित और विवादास्पद हिस्सा इसका सेक्शन-4 है। सविधान का यह प्रावधान राष्ट्रपति को “अक्षम” घोषित करने की प्रक्रिया को परिभाषित करता है।
इस प्रक्रिया के तहत:
- उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के अधिकांश सदस्य लिखित रूप में यह घोषणा करते हैं कि राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम नहीं हैं।
- इसके बाद उपराष्ट्रपति कार्यकारी राष्ट्रपति की भूमिका संभाल लेते हैं।
- यदि राष्ट्रपति इस फैसले को चुनौती देते हैं, तो मामला कांग्रेस के पास जाता है।
- कांग्रेस के दोनों सदनों में दो-तिहाई बहुमत से निर्णय लिया जाता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्रक्रिया इतनी कठिन है कि अब तक अमेरिकी इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को इस प्रावधान के तहत जबरन नहीं हटाया गया है।
विपक्ष और नेताओं की प्रतिक्रिया
ट्रंप के बयान के बाद कई वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
- Chuck Schumer ने कहा कि इस तरह के बयान अमेरिका की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।
- Chris Murphy ने संकेत दिया कि ऐसी स्थिति में 25वें संशोधन पर विचार किया जा सकता है।
- Bernie Sanders ने भी बयान को “खतरनाक” बताते हुए राष्ट्रपति के निर्णय लेने की क्षमता पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें : ईरान के भीतर अमेरिकी ‘Mission Impossible’: घायल पायलट को बचाने के लिए चला हाई-रिस्क ऑपरेशन
रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी असहजता
आपको बता दें यह विवाद केवल विपक्ष तक सीमित नहीं है। बल्कि ट्रंप की अपनी पार्टी के कुछ पूर्व नेताओं और सहयोगियों ने भी उनके व्यवहार पर गहरी चिंता जताई है।
- Joe Walsh
- Anthony Scaramucci
आपको बता दें यह नेता रिपब्लिकन पार्टी के ही सदयस है जो ट्रम्प की पार्टी है आपको बता दें इन नेताओं ने खुलकर कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में 25वें संशोधन पर चर्चा जरूरी है। हालांकि, रिपब्लिकन पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अब तक इस मुद्दे पर एकजुट नजर नहीं आया है।
सोशल मीडिया और जनता के बीच बहस तेज
डोनाल्ड ट्रम्प को हटाए जाने को लेकर अब यह मुद्दा अब केवल राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं रहा। बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर #25thAmendment तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग राष्ट्रपति की मानसिक स्थिति, निर्णय क्षमता और वैश्विक प्रभाव पर खुलकर बोल कर रहे हैं।

इसके अलावा, ऑनलाइन प्रेडिक्शन मार्केट्स में भी इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या ट्रंप के कार्यकाल में इस संशोधन का इस्तेमाल हो सकता है।
यह भी पढ़ें : बुशहर परमाणु प्लांट पर हमला: रेडिएशन लीक हुआ तो खाड़ी देशों तक फैल सकता है खतरा
स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें और सफाई
आपको बता दें चल रहे इस विवाद के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सेहत को लेकर भी कई तरह की अफवाहें सामने आईं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें अचानक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन व्हाइट हाउस ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया।
हालांकि, इन अफवाहों ने पहले से चल रही बहस को और अधिक हवा दे दी है।
क्या वास्तव में हटाए जा सकते हैं ट्रंप?
जानकारी के लिए आपको बता दें अमेरिकी सविधान में कानूनी रूप से राष्ट्रपति को हटाने का प्रावधान मौजूद है, लेकिन इसे लागू करना बेहद ही कठिन माना जाता है। इसके लिए उपराष्ट्रपति, कैबिनेट और कांग्रेस—तीनों स्तरों पर व्यापक समर्थन जरूरी होता है।
फिलहाल ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला है कि ट्रंप के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है। लेकिन उनके हालिया बयान और उस पर आई तीखी प्रतिक्रियाएं यह जरूर संकेत देती हैं कि 25वें संशोधन को लेकर बहस अभी थमने वाली नहीं है।
यह भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत बना ऊर्जा सप्लाई का केंद्र, पड़ोसी देशों के लिए बना बड़ा सहारा
राष्ट्रपति के बयान ने अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर संवैधानिक प्रावधानों और नेतृत्व की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित रहता है या वास्तव में किसी संवैधानिक कार्रवाई की दिशा में बढ़ता है। फिलहाल इतना स्पष्ट है कि यह मुद्दा अमेरिकी राजनीति के केंद्र में बना रहेगा।
