WhatsApp में बड़ा बदलाव : WhatsApp उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है आपको बता दें लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा और प्राइवेसी-केंद्रित बदलाव जल्द लाने जा रहा है। कंपनी एक नए “यूजरनेम” फीचर पर काम कर रही है।

WhatsApp में बड़ा बदलाव

जिसके जरिए अब लोग बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से आराम से जुड़ सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूज़र्स के लिए शुरू किया गया है और आने वाले समय में इसे सभी के लिए जारी किया जा सकता है।

WhatsApp Username फीचर: क्या बदलेगा?

आपको बता दें अब तक WhatsApp पर किसी से चैट शुरू करने के लिए उसका मोबाइल नंबर होना जरूरी था। लेकिन नए अपडेट के बाद यूज़र्स एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे, जिसके जरिए लोग उन्हें आसानी से सर्च करके कनेक्ट कर पाएंगे।

इससे नए अपडेट से खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो अपनी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रखना चाहते हैं या नए लोगों से कनेक्ट करते समय नंबर शेयर नहीं करना चाहते।

यूजरनेम कैसे काम करेगा?

आब बात करते हैं यह फीचर कैसे काम करेगा अब आप इस फीचर के तहत हर यूज़र को एक यूनिक यूजरनेम सेट करना होगा। यह यूजरनेम उनकी पहचान की तरह काम करेगा, ठीक वैसे ही जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजरनेम या हैंडल होते हैं।

यूजरनेम बनाने के लिए WhatsApp ने कुछ नियम तय किए हैं:

  • यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए
  • इसमें कम से कम एक लेटर होना जरूरी है
  • छोटे अक्षर (lowercase), नंबर, डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • www.” से शुरू नहीं होना चाहिए
  • “.com” या “.net” जैसे डोमेन पर खत्म नहीं होना चाहिए

इन नियमों का मकसद प्लेटफॉर्म को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें : Chat GPT Software: इस 1 सॉफ्टवेयर के आगे गूगल की वैल्यू हुई कम, लोगों ने बताया इस सोफ्टवेयर को सर्वशक्तिमान,

कब मिलेगा यह फीचर?

रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें, अभी फ़िलहाल यह नया फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और सभी यूज़र्स को उपलब्ध नहीं हुआ है। WABetaInfo के मुताबिक, कंपनी धीरे-धीरे इसे रोलआउट कर रही है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि यह फीचर आपके अकाउंट में आया है या नहीं, तो WhatsApp की प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर आप चेक कर सकते हैं। वहां यूजरनेम बनाने का ऑप्शन दिखाई दे सकता है।

Meta प्लेटफॉर्म्स से हो सकता है कनेक्शन

रिपोर्ट्स में यह भी संकेत मिले हैं कि यह फीचर Meta के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे Facebook और Instagram से जुड़ सकता है।

आपको बता दूँ अगर कोई यूजरनेम पहले से इन प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है, तो उसे क्लेम करने के लिए यूज़र को वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। इससे सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक यूनिफाइड डिजिटल पहचान बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली को मिलेगा ₹33,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का बड़ा तोहफा, पीएम नरेंद्र मोदी

यूज़र्स के लिए क्यों है यह अहम?

अब सबसे ज़रूरी बात करते हैं आपको बता दें यह अपडेट WhatsApp के उपयोग के तरीके को काफी हद तक बदल सकता है। इसके प्रमुख फायदे हैं:

  • मोबाइल नंबर की प्राइवेसी बनी रहेगी
  • नए लोगों से जुड़ना आसान होगा
  • बिज़नेस और क्रिएटर्स के लिए कनेक्ट करना आसान होगा
  • स्पैम और अनचाहे कॉन्टैक्ट्स से बचाव हो सकता है

यह फीचर WhatsApp को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

WhatsApp का यूजरनेम फीचर आने वाले समय में मैसेजिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। यह न सिर्फ यूज़र्स की प्राइवेसी को बेहतर बनाएगा, बल्कि कनेक्टिविटी को भी आसान और सुरक्षित करेगा। जैसे-जैसे इसका रोलआउट बढ़ेगा, यह फीचर WhatsApp यूज़र्स के लिए एक नया और बेहतर अनुभव लेकर आएगा।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के  Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।