मथुरा नाव हादसा : लखनऊ की राजधानी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, आपको बता दें श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पांटून पुल से टकराकर पूरी पलट गई। इस भयावह दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन अब तक कई लोगों के डूबने की खबर सामने आई है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा

गहराई से समझते हैं आखिर यह हादसा कैसे हुआ इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं आपको बता दें यह दुर्घटना वृंदावन और मान गांव के बीच स्थित केसी घाट के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, इस नाव में करीब 25 लोग सवार थे, जो यमुना को पार करने के लिए इस नाव में चढ़े थे। इसी दौरान नाव का बुरी तरह से संतुलन बिगड़ गया और वह पास बने पांटून पुल से टकरा गई।

आपको बता दें इस नाव की टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव तुरंत पलट गई और उसमें सवार लोग सीधे यमुना के गहरे पानी में गिर गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कितने लोगों को बचाया गया

पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बड़ी रणनीति के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता-बेटे की मौत पर 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

आपको बता दें रिपोर्ट्स के अनुसार इस यमुना से कुल 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है यह एक बहुत बड़ी बात है। इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौतों की पुष्टि और लापता लोगों की तलाश

इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन के अनुसार, कुछ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

गोताखोर यमुना के गहरे हिस्सों में उतरकर लोगों को खोजने में जुटे हैं। अंधेरा और नदी की गहराई बचाव कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहे हैं।

मौके पर हालात और प्रशासन की अपील

इस भयावह हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में आस पास के स्थानीय लोग और श्रद्धालु जमा हो गए, जिससे राहत कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़ न लगाएं और पुलिस का बचाव कार्य में पूरा सहयो करें।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के मुस्तफाबाद में युवक की हत्या: चाकू से ताबड़तोड़ वार, हमलावरों की तलाश तेज

अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है और हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

पांटून पुल और सुरक्षा पर सवाल

आपको बता दें इस हादसे के बाद पांटून पुल और नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर और बड़े सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, ऐसे में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना जरूरी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, नदी में नाव संचालन के दौरान संतुलन, क्षमता और सुरक्षा उपकरणों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

मथुरा का यह नाव हादसा एक गंभीर चेतावनी है, जो नदी परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान राहत और बचाव कार्य पर है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगाया जा सकेगा और इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर जिम्मेदारियों को तय किया जाएगा।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।