भारत की राजधानी दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। आपको बता दें नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद जहां यात्रियों के लिए सफर का समय तेजी से घटा है, वहीं अब बस यात्रा भी पहले की तुलना में काफी किफायती हो गई है। उत्तराखंड रोडवेज द्वारा किराए में की गई कटौती ने आम यात्रियों के बजट पर सीधा सकारात्मक असर डाला है।

एक्सप्रेसवे खुलने से बदला सफर का अनुभव
आपको बता दें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी में एक बड़ा सुधार देखा गया है जिससे यातायात करने वालें लोगों को बड़ी रहात मिली है। आपको बता दें पहले जहां इस रूट पर ट्रैफिक और लंबा सफर यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता था, वहीं अब इस नई सड़क के बनने से इस सडक ने यात्रा को और अधिक सुगम और तेज बना दिया है।
उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस बदलाव का फायदा सीधे यात्रियों तक पहुंचाने के लिए बस किराए में कटौती का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर आकर्षित करना है।
बस किराए में 25% तक की कटौती
आपको बता दें इसी को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अपनी विभिन्न श्रेणियों की बस सेवाओं के किराए में संशोधन किया है। नई दरें यात्रियों के लिए राहत लेकर आई हैं:
वोल्वो बस (Volvo)
आपको बता दें पहले जहां वोल्वो जो एक लक्ज़री बस है उसका किराया लगभग 945 रुपये था, अब इसे घटाकर करीब 709 रुपये कर दिया गया है। इससे यात्रियों को प्रति यात्रा पर एक अच्छी-खासी बचत हो रही है।
यह भी पढ़ें : PWD विभाग का कॉन्ट्रेक्टर या कर्मचारी विकास कार्य निर्माण में भ्रष्टाचार करता है तो उस पर होगी कड़ी कार्यवाही
एसी बस (AC Bus)
एसी बसों का किराया भी कम कर दिया गया है। पहले यह लगभग 704 रुपये था, जो अब घटकर करीब 507 रुपये रह गया है।
साधारण बस (Ordinary Bus)
वहीँ साधारण बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी एक बड़ी राहत मिली है। जहाँ पपहले किराया 430 रुपये था वहीँ घटकर लगभग 355 रुपये कर दिया गया है, जिससे आम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
अब 3 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर
किराए में कमी के साथ-साथ यात्रा का समय भी काफी घटा है। हाल ही में किए गए एक सर्वे के अनुसार, दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर अब करीब 2 घंटे 55 मिनट में पूरा हो रहा है।
पहले यही दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे तक लग जाते थे। एक्सप्रेसवे की बेहतर डिजाइन और कम ट्रैफिक के कारण यह बदलाव संभव हो पाया है।
यह भी पढ़ें : Boat Tragedy in Gujarat: वडोदरा में छात्रों से भरी नाव झील में पलटी, दो शिक्षक समेत नौ बच्चों की दर्दनाक मौत
यात्रियों का रुझान बढ़ा सार्वजनिक परिवहन की ओर
आपको बता दें इससे यात्रियों को बड़ी रहात मिली है यात्रियों का किराया कम होने और समय बचने के कारण अब यात्रियों का झुकाव निजी वाहनों से हटकर अब बस सेवाओं की ओर बढ़ रहा है। कई यात्रियों का कहना है कि अब बस से सफर करना न केवल सस्ता है, बल्कि समय की दृष्टि से भी अधिक सुविधाजनक हो गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव से ट्रैफिक दबाव भी कम होगा और पर्यावरण पर सकारात्मक असर पड़ेगा, क्योंकि अधिक लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे।
पृष्ठभूमि और व्यापक प्रभाव
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह परियोजना न केवल यात्रियों के लिए बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद ही महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
देहरादून, जो एक प्रमुख पर्यटन और शैक्षणिक केंद्र है, अब दिल्ली के और करीब महसूस होगा। इससे पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि की भी संभावना है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदल गया है। कम समय, कम किराया और बेहतर सुविधाओं ने इसे यात्रियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बना दिया है। आने वाले समय में इस तरह की परियोजनाएं देश के अन्य हिस्सों में भी परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बना सकती हैं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
