जबलपुर बरगी डैम हादसा : इस हादसे ने पुरे देश को सदमे में डाल दिया है मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर हुआ ख़तरनाक क्रूज हादसा एक दर्दनाक घटना बनकर सामने आया है, आपको बता दें जहां तेज आंधी और खराब मौसम के बीच एक क्रूज पानी में समा गया। इस हादसे में जहां कई लोगों ने अपनी जान गंवाई, वहीं एक मजदूर की बहादुरी ने इंसानियत की मिसाल भी पेश की।

आपको बता दें पश्चिम बंगाल के रहने वाले रमजान ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को बचाने की कोशिश की और चार लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाल लिया।
हादसे का पूरा घटनाक्रम
अब समझते हैं आखिर क्या है यह पूरा हादसा आपको बता दें 30 अप्रैल गुरुवार को जबलपुर के बरगी डैम में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज हवाओं और तूफान के कारण क्रूज का संतुलन अचानक से बिगड़ गया और वह धीरे-धीरे पानी में डूबने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि उस समय क्रूज में कई यात्री सवार थे जो इस पल को यादगार बनाने में लगे हुए थे लेकिन उन्हें क्या पता था उनके साथ ये हादसा हो जाएगा।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मजदूर रमजान की बहादुरी
इस हादसे के दौरान सबसे पहले मदद के लिए आगे आने वाला कोई अधिकारी नहीं, बल्कि एक मजदूर था। पश्चिम बंगाल निवासी रमजान उस समय पुल निर्माण कार्य में लगा हुआ था। जैसे ही उसने क्रूज को डूबते देखा, उसने बिना समय गंवाए लोगों की मदद करने का फैसला किया।
रमजान ने तुरंत एक रस्सी उठाई और करीब 25 फीट ऊंचाई से बांध में छलांग लगा दी। पानी में उतरकर उसने डूबते लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। अपनी जान की परवाह किए बिना उसने कुल 6 लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से 4 लोग सुरक्षित थे, जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: ड्राइवर का बड़ा खुलासा, अचानक तूफान बना वजह, पीड़ितों से मांगी माफी
प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया
जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद मजदूर बिंद्र कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने क्रूज को असंतुलित होते देखा था और पायलट को रोकने के लिए आवाज भी लगाई थी। उन्होंने अपने साथियों को रस्सी लाने के लिए कहा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और क्रूज आगे बढ़कर डूब गया।
आपको बता दें अन्य मजदूरों, जैसे बिहार के राज कुमार और गोरखपुर के शिवनाथ ने बताया कि वे क्रूज तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही वह पूरी तरह डूब चुका था। इसके बावजूद उन्होंने मिलकर कई यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।
मजदूरों की टीम बनी जीवन रक्षक
आपको बता दें इस हादसे में सिर्फ रमजान ही नहीं, बल्कि कई अन्य मजदूरों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर क्रूज़ में सवार यात्रियों को बचाने की कोशिश की। कुछ यात्री क्रूज डूबने से पहले ही पानी में गिर गए थे, जिन्हें मजदूरों ने मिलकर बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मजदूर समय पर मदद के लिए आगे नहीं आते, तो मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता था।
यह भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी: यमुना में शुरू होने जा रही है लग्जरी क्रूज सर्विस
प्रशासन की कार्रवाई और जांच
आपको बता दें इस हादसे के बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही, हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खराब मौसम और तेज हवाएं इस दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती हैं, लेकिन अधिकारियों द्वारा विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
बरगी डैम का यह हादसा जहां कई परिवारों के लिए दुखद साबित हुआ, वहीं मजदूर रमजान की बहादुरी ने उम्मीद की एक किरण भी दिखाई। बिना किसी प्रशिक्षण या सुरक्षा के, सिर्फ इंसानियत के आधार पर किया गया उनका यह साहसिक कदम उन्हें एक सच्चा हीरो बनाता है। यह घटना न सिर्फ प्रशासन के लिए सबक है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मुश्किल वक्त में आम लोग ही असली मददगार बनकर सामने आते हैं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
