हाल ही में भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए 5 राज्यों में से 3 में बीजेपी को बहुमत मिली एक में कांग्रेस ने बाजी मारी और तीसरी तरफ तमिलनाडु में TVK की शानदार जीत दर्ज की गई आपको बता दें तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) की शानदार जीत के बाद पार्टी ने तुरंत एक्शन लेते हुए चेन्नई में अपने मुख्यालय पर अहम बैठक बुलाई है।

इस बैठक में TVK सरकार की रणनीति, विकास योजनाओं और प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। तमिलनाडु विधायकों ने जनता का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया है कि सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में राज्य में पारदर्शी और तेज विकास देखने को मिलेगा।
चेन्नई मुख्यालय में तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां
आपको बता दें चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद टीवीके के सभी नवनिर्वाचित विधायक और वरिष्ठ नेता चेन्नई के पनैयूर स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। और यहां एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें सरकार के गठन से लेकर आने वाले समय की प्राथमिकताओं तक हर मुद्दे पर गहन चर्चा की जा रही है।
मुख्यालय के बाहर भारी भीड़ और नेताओं की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीँ बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विधायकों ने जताया जनता का आभार
आपको बता दें टीवीके के नेताओं और विधायकों ने इस जीत को जनता का विश्वास बताया है। और अन्ना नगर से चुने गए विधायक वी.के. रामकुमार ने कहा कि यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों की एक बड़ी जीत है।
उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और अब पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह इस भरोसे को बनाए रखे। पोलुर से विधायक अभिषेक आर. ने भी कहा कि फिलहाल पार्टी के भीतर रणनीति तैयार करने पर फोकस है, ताकि काम को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सके।
यह भी पढ़ें : कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम पर विवाद: TMC का धरना, चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, पुरानी सरकारों पर आरोप
आपको बता दें कांचीपुरम से जीते टीवीके विधायक आर.वी. रंजीत कुमार ने पिछली सरकारों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय से गलत नीतियों और भ्रष्टाचार का शिकार रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है।
उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य पर भारी कर्ज बढ़ा, जबकि विकास का लाभ सीमित लोगों तक ही पहुंचा। टीवीके अब इस स्थिति को बदलने के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
विजय के नेतृत्व में विकास पर फोकस
आपको बता दें टीवीके नेताओं का कहना है कि सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में राज्य में एक नई राजनीतिक सोच और कार्यशैली देखने को मिलेगी। पार्टी ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा।
आपको बता दें इसके साथ ही केंद्र सरकार के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करने की भी योजना है। नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई बधाई को भी इसी दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : शादी विवाद बना मौत का कारण: भीड़ की अफरा-तफरी में 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव
आपको बता दें राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह जीत राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। इसे 1977 के बाद का सबसे बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है, जब एम. जी. रामचंद्रन ने नई राजनीतिक दिशा दी थी।
आपको बता दें टीवीके की इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नई सरकार अपने वादों को किस तरह जमीन पर उतारती है। जनता ने जिस भरोसे के साथ यह जनादेश दिया है, उसे बनाए रखना ही सरकार की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
