दिल्ली हादसा : आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहाँ लापरवाही के चलते लोगों की जान चली जाती हैं ऐसा ही मामल सामने आया है दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके से आपको बता दें एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पूरी तरह से छीन लीं।

आपको बता दें भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा

आपको बता दें जानकारी के मुताबिक यह हादसा 8 और 9 मई की दरमियानी रात खजूरी खास थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मारुति सेलेरियो कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

आपको बता दें टक्कर इतनी जबरदस्त और तेज थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई सांसें

आपको बता दें दोनों युवक की अस्पातल पहुँचने से पहले युवक की मौत हो गई आपको बता दें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को तुरंत पीसीआर वैन की मदद से जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी) ले जाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : खैबर पख्तूनख्वा में कौन बना मौलाना इदरीस का कातिल? घात लगाकर हमला, कई सवाल खड़े

मृतकों की पहचान 31 वर्षीय रोहित और 33 वर्षीय हेमंत के रूप में हुई है। दोनों उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में मातम पसर गया।

पुलिस ने आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

आपको बता दें हादसे के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुर्घटना में इस्तेमाल मारुति सेलेरियो कार को भी कब्जे में ले लिया है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह नजर आ रही है।

सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से जुटाई जा रही जानकारी

आपको बता दें जांच अधिकारी आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पूरी तरह से खंगाल रहे हैं ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके। साथ ही मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें : शादी विवाद बना मौत का कारण: भीड़ की अफरा-तफरी में 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत

दिल्ली में बढ़ते सड़क हादसे बने चिंता का विषय

आपको बता दें राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे एक गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। खासकर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। कई बार ट्रैफिक नियमों की अनदेखी मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ जाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण ही ऐसे हादसों को रोकने का सबसे बड़ा उपाय है।

निष्कर्ष

भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के पास हुआ यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। दो युवकों की मौत ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी चालक से पूछताछ जारी है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।