CBSE 12th Result 2026 LIVE : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का बहुत जल्द ही इंतजार अब खत्म होने वाला है। आपको बता दें बोर्ड किसी भी समय CBSE 12th Result 2026 जारी कर सकता है। पिछले कई दिनों से छात्र साथ ही छात्रों के अभिभावक रिजल्ट की तारीख को लेकर लगातार अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के संकेत मिलने के बाद माना जा रहा है कि परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं।

इस वर्ष करीब 18 लाख से अधिक छात्रों ने CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र अपने रिजल्ट को लेकर उत्साहित और चिंतित दोनों हैं। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होते ही छात्र ऑनलाइन माध्यम से अपना स्कोर देख सकेंगे।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 कब जारी होगा?
आखिर कब तक जारी हो सकता है सीबीएसई Class 12 रिजल्ट आपको बता दें CBSE बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया गया है, लेकिन बोर्ड सूत्रों और वेबसाइट अपडेट्स के अनुसार परिणाम कभी भी जारी किए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि आज या अगले 24 घंटे के भीतर रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
इन वेबसाइट्स पर उपलब्ध होगा CBSE 12th Result 2026
आपको बता दें CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- results.digilocker.gov.in
इसके अलावा Digilocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2026: वेबसाइट पर नहीं खुल रहा रिजल्ट? इन 5 आसान तरीकों से तुरंत देखें अपनी मार्कशीट
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक
अपना रिजल्ट देखने के लिए 12वीं के छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे जो बहुत ज़रूरी हैं:
Step 1:
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
Step 2:
होमपेज पर दिखाई दे रहे “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
Step 3:
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
Step 4:
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 5:
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
इस बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम से हुई कॉपी जांच
आपको बता दें CBSE ने इस वर्ष मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का उपयोग किया, जिसके तहत शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच लैपटॉप और टैबलेट के माध्यम से की। बोर्ड का मानना है कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और तेज हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार इस नई प्रणाली से रिजल्ट तैयार करने में समय की बचत हुई है और त्रुटियों की संभावना भी कम हुई है।
यह भी पढ़ें : कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य: CBSE का बड़ा फैसला, स्कूलों को 7 दिन में लागू करने का निर्देश
कब हुई थीं CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षाएं?
आपको बता दें CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस साल 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गईं। देशभर के हजारों परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने विभिन्न विषयों की परीक्षाएं दी थीं।
परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड ने तेजी से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू किया था, जिसके चलते अब रिजल्ट जारी होने की तैयारी पूरी मानी जा रही है।
क्या इस बार जारी होगी टॉपर्स लिस्ट?
आपको बता दें जानकारी के लिए CBSE ने पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करने का फैसला किया है। बोर्ड का कहना है कि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हालांकि, अलग-अलग स्कूल अपनी तरफ से टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों की जानकारी साझा कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड केवल रीजन वाइज रिजल्ट डेटा जारी करेगा।
किन छात्रों को मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट?
आपको बता दें भले ही CBSE आधिकारिक टॉपर्स सूची जारी नहीं करता, लेकिन बोर्ड हर साल टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान करता है। यह प्रमाणपत्र उन छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने अपने विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो।
मेरिट सर्टिफिकेट डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध कराया जा सकता है, जिसे छात्र डिजीलॉकर से डाउनलोड कर सकेंगे।
रोल नंबर भूल गए हैं? ऐसे देखें रिजल्ट
आपको बता दें अगर किसी छात्र का रोल नंबर खो गया है या याद नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। छात्र अपने एडमिट कार्ड की मदद से रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूल प्रशासन से संपर्क करके भी रोल नंबर दोबारा लिया जा सकता है।
बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए सही जानकारी दर्ज करना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें : UGC के नए नियम या नई मुसीबत? छात्रों के विरोध के बीच धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान
पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रिजल्ट की उम्मीद
आपको बता दें इस बार शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार CBSE 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रह सकता है। ऑनस्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली और परीक्षा पैटर्न में संतुलन के कारण अधिक छात्रों के अच्छे अंक लाने की संभावना जताई जा रही है।
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या भी बढ़ सकती है।
निष्कर्ष
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लाखों छात्र अपने भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और सरकारी प्लेटफॉर्म्स का ही उपयोग करें।
रिजल्ट से जुड़ी हर नई अपडेट के लिए छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
