CBSE 12th Result 2026 जारी : 12वीं के छात्रों का एक लम्बा इंतज़ार आखिर ख़त्म हुआ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने आखिरकार कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में उत्साह और राहत का माहौल देखने को मिला। छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए आसानी से डाउनलोड और देख सकते हैं।

CBSE 12th Result 2026 जारी

इस वर्ष भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों से बेहतर रिजल्ट दर्ज किया है। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल पास प्रतिशत 85.20% रहा, जबकि लड़कियों का रिजल्ट 88.86% और लड़कों का 82.13% दर्ज किया गया।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें इस बार भी सीबीएसई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी अधिक रहा। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बेहतर तैयारी, नियमित अध्ययन और अनुशासित दिनचर्या के कारण छात्राओं का प्रदर्शन लगातार मजबूत होता जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर, लड़कों का पास प्रतिशत भी अच्छा रहा, लेकिन वह लड़कियों से पीछे रहा। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड स्तर की तैयारी में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

कहां और कैसे चेक करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

अब बात आई है सबसे ज़रूरी आपको बता दें सवाल की छात्र अपना रिजल्ट कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।

रिजल्ट इन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है:

डिजिटल मार्कशीट को छात्र भविष्य में कॉलेज एडमिशन और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

अब समझते हैं आखिर सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में आखिर पास होने के लिए कितने अंक ज़रूरी हैं आपको बता दें सीबीएसई के नियमों के अनुसार, कक्षा 12वीं में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यह नियम थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर लागू होता है।

ये भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2026 LIVE: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे करें सबसे पहले चेक

यदि कोई छात्र किसी विषय में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाता है। वहीं कई विषयों में असफल होने वाले छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है।

CBSE का ग्रेडिंग सिस्टम कैसे काम करता है?

आपको बता दें सीबीएसई बोर्ड छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन ग्रेडिंग सिस्टम के माध्यम से भी करता है। इसमें A से लेकर D तक के ग्रेड को पास माना जाता है। जबकि E ग्रेड मिलने का मतलब होता है कि छात्र उस विषय में असफल है।

ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे सभी विषयों में E ग्रेड से ऊपर स्कोर करें। यदि किसी विषय में E ग्रेड आता है तो छात्र को सुधार परीक्षा या कम्पार्टमेंट एग्जाम देना पड़ सकता है।

छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल

आपको बता दें 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। कई स्कूलों में अच्छे परिणाम आने के बाद शिक्षकों और छात्रों ने जश्न भी मनाया। अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस वर्ष का रिजल्ट छात्रों के लिए भविष्य के नए अवसर खोल सकता है, खासकर उन विद्यार्थियों के लिए जो अब देश और विदेश के प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2026: वेबसाइट पर नहीं खुल रहा रिजल्ट? इन 5 आसान तरीकों से तुरंत देखें अपनी मार्कशीट

आगे क्या करें छात्र?

अब सबसे ज़रूरी सवाल रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्रों का अगला फोकस कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाएं और करियर प्लानिंग पर होगा। जिन छात्रों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है, उन्हें निराश होने की बजाय आगे की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।

सीबीएसई जल्द ही कम्पार्टमेंट परीक्षा और री-चेकिंग प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भी जारी कर सकता है।

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और निरंतर अभ्यास सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। इस बार कुल 85.20% छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई। अब छात्रों के सामने उच्च शिक्षा और करियर के नए रास्ते खुल चुके हैं। ऐसे में सही दिशा में आगे बढ़ना और अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना बेहद जरूरी होगा।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।