देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना से सुर्खियों में बन गई है। आपको बता दें रानी बाग इलाके में 11 मई की रात एक महिला को जबरन दो लोगों द्वारा बस में खींचकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली के रानी बाग में खड़ी बस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

कैसे हुई पूरी घटना

अब जानते हैं आखिर क्या था पूरा मामला दरअसल आपको बता दें 11 मई की रात पीड़िता अपने काम से घर लौट रही थी। जब वह सरस्वती विहार बस स्टॉप के पास पहुंची, तो वहां एक स्लीपर बस खड़ी थी। बस पर मौजूद एक व्यक्ति से उसने वक्त जानना चाहा कितना टाइम हो रहा है, लेकिन इसी मौके का फायदा उठाकर दो आरोपियों ने उसे जबरदस्ती बस के भीतर खींच लिया।

इसके बाद आरोपी बस को नांगलोई की दिशा में ले गए, जहां महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पूरी वारदात रात के अंधेरे में अंजाम दी गई, जब सड़कें सुनसान थीं और पीड़िता के पास मदद मांगने का कोई जरिया नहीं था।

पीड़िता का परिचय: एक मेहनतकश माँ की दर्दनाक रात

जानकारी के लिए आपको बता दें पीड़िता पीतमपुरा के एक झुग्गी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहती है। वह मंगोलपुरी स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है और अपने परिवार के लिए दिनभर मेहनत करती है। महिला विवाहित है और तीन बच्चों की माँ है। रात को काम से लौटने के दौरान वह इस हैवानियत की शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें : Meghalaya Murder Case: पुलिस की ‘क्लेरिकल गलती’ से सोनम रघुवंशी को जमानत, अदालत ने हिरासत को बता

पुलिस की कार्रवाई: दोनों आरोपी हिरासत में

फ़िलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इस घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई। मेडिकल जांच पूरी होने के बाद पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने बस के चालक और परिचालक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जिस बस में यह घटना हुई, उसे भी साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की रफ्तार तेज कर दी गई है। पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि इस वारदात में कोई और शामिल था या नहीं।

राजधानी में महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

आखिर ऐसे कितने मामले और सामने आयेंगे दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह घटना एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। देर रात काम से लौटने वाली महिलाओं के लिए सड़कें और सार्वजनिक परिवहन कितने सुरक्षित हैं, यह सवाल इस वारदात के बाद और भी प्रासंगिक हो गया है। इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर कड़ी निगरानी और महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदमों की जरूरत को उजागर करती हैं।

ये भी पढ़ें : 18 महीने की बच्ची को मां ने जिंदा नाले में फेंका, CCTV से हुआ खुलासा

रानी बाग बस कांड ने राजधानी की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर एक बार फिर ध्यान खींचा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार तो किया है, लेकिन समाज में यह सोचने की जरूरत है कि आखिर ऐसी घटनाएं बार-बार क्यों होती हैं। पीड़िता को जल्द न्याय मिले और आरोपियों को कड़ी सजा हो, यही अपेक्षा हर जिम्मेदार नागरिक की है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।