बिहार की राजधानी पटना के चर्चित मशहूर शिक्षक खान सर की कोचिंग से जुड़ा विवाद अब तेजी से और भी गंभीर होता दिखाई दे रहा है। अपक बता दें हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी है। वीडियो में कथित तौर पर हवाई फायरिंग जैसी गतिविधि दिखाई देने के बाद बिहार पुलिस ने अपनी जांच और भी तेज कर दी है।

खान सर कोचिंग विवाद

इसी क्रम में खान सर के दो सुरक्षा कर्मियों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया, जबकि कोचिंग परिसर में भी पुलिस अधिकारियों ने कई स्तरों पर जानकारी जुटाई।

इस पूरे घटनाक्रम ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था बल्कि शहर के कोचिंग सेक्टर में बढ़ते तनाव और प्रतिस्पर्धा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी

इस गंभीर मामले की शुरुआत उस एक वीडियो से हुई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आपको बता दें वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से हवा मेंददफ खान सर की कोचिंग के ऊपर फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्तियों में से एक खान सर की सुरक्षा टीम से जुड़ा हो सकता है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों की पहचान और घटनास्थल की पुष्टि करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान हर तकनीकी और परिस्थितिजन्य पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है।

बॉडीगार्ड से पूछताछ, हथियारों की जांच जारी

आपको बता दें पुलिस ने खान सर से जुड़े दो बॉडीगार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल किए। इसके साथ ही उनके पास मौजूद हथियारों को भी जांच के लिए जब्त किया गया है।

अब जब तक इन हथियारों का लाइसेंस सत्यापन और तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वायरल वीडियो में दिखाई गई फायरिंग वास्तव में हुई थी या नहीं। जांच एजेंसियां फॉरेंसिक स्तर पर भी तथ्यों की पुष्टि करने में लगी हैं।

ये भी पढ़ें : अभिजीत दिपके की भारत वापसी का ऐलान: 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठेगी मांग

कोचिंग परिसर में पुलिस की मौजूदगी, खान सर से भी पूछे गए सवाल

आपको बता दें सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम ने कोचिंग संस्थान पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और संबंधित लोगों से बातचीत की। इसी दौरान खान सर से भी कुछ सवाल पूछे गए ताकि घटना की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सके।

हालांकि इस स्तर पर पुलिस की ओर से किसी निष्कर्ष या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पहले फायरिंग से इनकार, अब जांच का दायरा बढ़ा

आपको बता दें दिलचस्प बात यह है कि शुरुआती जांच के दौरान फायरिंग की संभावना से इनकार किया गया था। लेकिन वायरल वीडियो सामने आने के बाद जांच एजेंसियों ने पूरे मामले की फिर से समीक्षा शुरू कर दी।

अब पुलिस घटनास्थल, वीडियो फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों को मिलाकर घटनाक्रम को दोबारा जोड़ने की कोशिश कर रही है।

क्या कोचिंग संस्थानों की प्रतिस्पर्धा बना विवाद का कारण?

आपको बता दें जांच के दौरान एक और एंगल सामने आया है, जिसमें कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी देखा जा रहा है।

इसी मामले में एक अन्य कोचिंग संस्थान से जुड़े व्यक्ति रौशन आनंद को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया है। हालांकि उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उनका कहना है कि उनकी संस्था के प्रदर्शन को लेकर प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें इस विवाद में जोड़ा गया।

ये भी पढ़ें : दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी: यमुना में शुरू होने जा रही है लग्जरी क्रूज सर्विस

शहर में सुरक्षा और कोचिंग संस्कृति पर उठे सवाल

आपको बता दें पटना लंबे समय से शिक्षा और कोचिंग हब के रूप में जाना जाता रहा है। ऐसे में इस तरह की घटनाओं ने छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि शिक्षा संस्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को मजबूत करना समय की जरूरत बनता जा रहा है।

खान सर की कोचिंग से जुड़ा यह मामला अब केवल एक वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है। पुलिस कई स्तरों पर जांच कर रही है और आने वाले दिनों में जांच रिपोर्ट से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट है कि प्रशासन किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं करना चाहता और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।