Assam Jorhat Air Force Aircraft Crash : असम के जोरहाट से एक हादसा सामना आया है जिसने फिर एक बार सभी को चौंका दिया है आपको बता दें जोरराहट स्थित भारतीय वायु सेना स्टेशन पर शनिवार को हुए एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। आपको बता दें भारतीय वायु सेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवानों ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया और दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी किए गए हैं।

Assam Jorhat Air Force Aircraft Crash

यह घटना न केवल वायु सेना बल्कि पूरे देश के लिए एक गहरा आघात मानी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान क्रैश होते ही उसमें भीषण आग लग गई थी, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

कैसे हुआ हादसा?

अब समझते हिं आखिर क्या है पूरा मामला आपको बता दें प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान असम के जोरहाट एयरबेस क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई और कुछ ही समय में आग ने पूरे एयरक्राफ्ट को अपनी चपेट में ले लिया।

आपको बता दें घटनास्थल से सामने आए शुरुआती दृश्य बताते हैं कि विमान को गंभीर क्षति पहुंची और वह दो हिस्सों में टूट गया था। इस दुर्घटना के तुरंत बाद वायु सेना की आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम और तकनीकी इकाइयों को मौके पर भेजा गया।

वायु सेना ने 5 जवानों की शहादत की पुष्टि की

आपको बता दें भारतीय वायु सेना ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की कि इस हादसे में उसके पांच कर्मियों की जान चली गई जो बेहद दुखद बात है। वहीं विमान के सह-पायलट को जीवित बचा लिया गया, जिसका इलाज जारी है।

इस दुर्घटना में शहीद हुए जवानों के नाम कुछ इस तरह से हैं:

  • स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार
  • सार्जेंट जितेंद्र शर्मा
  • अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत
  • अग्निवीर वायु दानिश आलम

भारतीय वायु सेना ने कहा कि इन सभी जवानों ने राष्ट्र सेवा के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

ये भी पढ़ें : दर्दनाक विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश, महाराष्ट्र की राजनीति में शोक

हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित

आपको बता दें वायु सेना ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि हादसा किन तकनीकी खराबी, ऑपरेशन से जुड़ी किसी चुनौती या अन्य किसी कारण से हुआ।

जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुर्घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या रही।

AN-32 विमान क्या है?

अब समझते हैं AN-32 भारतीय वायु सेना का एक महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्ट विमान माना जाता है, जिसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए किया जाता है। यह विमान विशेष रूप से कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण इलाकों में संचालन के लिए जाना जाता है।

भारतीय वायु सेना लंबे समय से इस विमान का उपयोग विभिन्न सामरिक अभियानों और परिवहन कार्यों में करती रही है।

ये भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash: डॉक्टर दंपति और उनके 3 बच्चों की आखिरी सेल्फी और अधूरी उड़ान की कहानी

देशभर में शोक की लहर

अब आपको बता दें हादसे की खबर सामने आने के बाद सैन्य समुदाय और देशभर में शोक का माहौल है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आपको बता दें भारतीय वायु सेना ने भी कहा कि वह इस कठिन समय में शहीद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।

असम के जोरहाट एयरबेस पर हुआ यह विमान हादसा देश के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में सामने आया है। पांच बहादुर जवानों की शहादत ने पूरे राष्ट्र को भावुक कर दिया है। अब सभी की नजरें कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट पर होंगी, जिससे इस दुर्घटना के कारणों का पता चल सकेगा। देश अपने वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।