गोवा | 18 जुलाई 2026
गोवा में भारत इवेंट्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “Empowering India–2026 & Organic Agricultural and Dairying Expo–2026” का शुभारंभ शानदार उत्साह के साथ हुआ। एक्सपो के पहले ही दिन हजारों की संख्या में किसानों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों तथा नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

पहले दिन दिखा जबरदस्त उत्साह
आपको बता दें एक्सपो के उद्घाटन दिवस पर पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विभिन्न राज्यों से आए किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि उपकरणों, डेयरी विकास, पशुपालन और कृषि आधारित स्टार्टअप्स से जुड़ी नवीनतम जानकारियां हासिल कीं। वहीं बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, अनुसंधान, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, जैव प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षा से जुड़े नवाचारों को नजदीक से देखा तथा विशेषज्ञों से संवाद कर अपने ज्ञान का विस्तार किया।
प्रमुख मंत्रालयों एवं संस्थानों ने लगाए आकर्षक स्टॉल
वहीँ इस एक्सपो में प्रदर्शनी में देश के कई प्रतिष्ठित मंत्रालयों, सरकारी विभागों, अनुसंधान संस्थानों और शैक्षणिक संगठनों ने अपने-अपने स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को सरकारी योजनाओं, अनुसंधान कार्यों, आधुनिक तकनीकों एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
एक्सपो में भाग लेने वाले प्रमुख संस्थानों में Ministry of Earth Sciences, CSIR, Department of Biotechnology, Ministry of DoNER, NECBDC, NIT Meghalaya, NIT Mizoram, NIT Goa, IGNOU, NCERT, MNIT Jaipur, Central University of Kashmir, Goa Energy Development Agency, Goa State Pollution Control Board, Directorate of Transport Goa, ICAR, APEDA, Directorate of Agriculture Goa, Department of Animal Husbandry & Veterinary Services (Government of Goa), NTPC, POWER GRID, SJVNL, IIP, NHPC एवं PFC सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थान शामिल रहे।
इन स्टॉलों पर विशेषज्ञों ने आगंतुकों को सरकारी योजनाओं, अनुसंधान परियोजनाओं, तकनीकी नवाचारों एवं विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
किसानों और विद्यार्थियों के लिए बना ज्ञान का बड़ा मंच
आपको बता दें एक्सपो किसानों के लिए आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली को समझने का महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। यहां किसानों ने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों, डेयरी प्रबंधन, पशुपालन और सरकारी सहायता योजनाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
दूसरी ओर, विभिन्न विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों से आए विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम प्रयोगों, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा विकास, जैव प्रौद्योगिकी और उच्च शिक्षा से जुड़े नवाचारों को करीब से देखा। विशेषज्ञों के साथ हुई बातचीत ने विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा दी।
आम नागरिकों ने भी उठाया सरकारी योजनाओं का ल
आपको बता दें प्रदर्शनी में स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। लोगों ने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यक्रमों और नागरिक सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रत्येक स्टॉल पर मौजूद विशेषज्ञों ने आगंतुकों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।
विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
आयोजकों के अनुसार इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सरकार, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, अनुसंधान संगठनों तथा आम नागरिकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना है, जिससे विकास, नवाचार, आत्मनिर्भरता और सतत कृषि को बढ़ावा मिल सके। यह मंच विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और आम जनता को एक साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है।
आगामी दो दिनों में होंगे कई विशेष कार्यक्रम
भारत इवेंट्स ने सभी सहभागी मंत्रालयों, विभागों, संस्थानों, प्रायोजकों, प्रदर्शकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने बताया कि एक्सपो के आगामी दो दिनों में भी तकनीकी प्रदर्शन, ज्ञानवर्धक गतिविधियां, जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ संवाद सत्र और नवाचार आधारित प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। अधिक से अधिक लोगों से इन कार्यक्रमों में भाग लेकर लाभ उठाने की अपील की गई है।
20 जुलाई तक चलेगा एक्सपो
“Empowering India–2026 & Organic Agricultural and Dairying Expo–2026” का आयोजन 18 से 20 जुलाई 2026 तक गोवा में किया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित मंत्रालय, सरकारी विभाग, शैक्षणिक संस्थान, अनुसंधान संगठन और सार्वजनिक उपक्रम अपनी उपलब्धियों, अत्याधुनिक तकनीकों, अनुसंधान कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह एक्सपो कृषि, विज्ञान, शिक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण और तकनीकी विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मंच के रूप में उभर रहा है।
