बंगाल में बीजेपी का बड़ा फैसला : पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी चुनाव हारने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आपको बता दें लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार पश्चिम बंगाल की बीजेपी विधायक दल की बैठक में यह तय हो गया है कि वरिष्ठ नेता Suvendu Adhikari राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

पार्टी ने उनके नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। अब वह जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शनिवार को कोलकाता में उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी अंतिम मुहर
मिली रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता में आयोजित बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक में पार्टी के सभी विधायकों ने शुभेंदु अधिकारी के नाम का समर्थन किया। इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah भी पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। पार्टी नेतृत्व ने इस फैसले को पश्चिम बंगाल की राजनीति के लिए ऐतिहासिक बताया।
आपको बता दें सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद ही सर्वसम्मति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।
कल कोलकाता में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह
आपको बता दें कल राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। आपको बता दें जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे कोलकाता में एक बड़े समारोह के दौरान शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिसे पार्टी कार्यकर्ता एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं लेकिन अब देखना यह होगा की बीजेपी की सरकार बनने के बाद क्या पश्चिम बंगाल के हालात सुधरेंगें या फिर पहले से भी ज्यादा खराब होंगें।
वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी कोलकाता में शपथ ग्रहण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद सियासत गरम, विपक्षी नेताओं ने
कैसे साफ हुआ नई सरकार के गठन का रास्ता
दरअसल आपको बता दें, पश्चिम बंगाल की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया था। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की सरकार भी समाप्त हो गई। इसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत ने राज्य की राजनीति की दिशा बदल दी है। पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता में आने का दावा मजबूत किया।
शुभेंदु अधिकारी क्यों बने बीजेपी की पहली पसंद?
अब समझते हैं आखिर शुभेंदु क्यों और कैसे बनें बीजेपी की पहली पसंद आपको बता दें शुभेंदु अधिकारी का नाम लंबे समय से मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। इसके पीछे कई बड़े राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं।
ममता बनर्जी को दो बार चुनावी चुनौती
आपको बता दें शुभेंदु अधिकारी वही नेता हैं जिन्होंने बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर करते हुए ममता बनर्जी को कड़ी चुनावी चुनौती दी। पहले नंदीग्राम और बाद में भवानीपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत दिखाई दी। इससे पार्टी नेतृत्व का भरोसा उन पर और मजबूत हुआ।
बीजेपी की जीत के रणनीतिकार
वहीँ बीजेपी के अंदर शुभेंदु अधिकारी को राज्य में पार्टी की बड़ी जीत का प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया और कई क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने में अपनी सबसे अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : Election Results 2026 Live: बंगाल में सत्ता बदलने के संकेत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी का उभार, असम में
प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव
सबसे ज़रूरी बात यह है की शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। विपक्ष के नेता के रूप में भी उन्होंने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। प्रशासनिक समझ और संगठन पर पकड़ को देखते हुए बीजेपी नेतृत्व ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त माना।
बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत
आपको बता दें राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का गठन राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। एक बहुत ही लंबे समय बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन हुआ है और अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि नई सरकार विकास, कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे मुद्दों पर क्या कदम उठाती है।
बीजेपी समर्थकों के बीच इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, जबकि विपक्षी दल आने वाले समय में सरकार की नीतियों पर नजर बनाए हुए हैं।
निष्कर्ष
पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल चुका है। शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बीजेपी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। अब राज्य की जनता को नई सरकार से कई उम्मीदें हैं। शनिवार का शपथ ग्रहण समारोह बंगाल की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक पल साबित हो सकता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
