Punjab Bomb Threat : दिल्ली के स्चूलों को भी कई बार बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के ज़रिये दी गई थी लेकिन यह सभी फेक ई-मेल निकलें अब ऐसा ही मामला सामने आया है पंजाब से आपको बता दें पंजाब में उस समय हड़कंप मच गया जब जालंधर और फरीदकोट के कई स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली।

धमकी भरे मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को कार बम से निशाना बनाने की बात भी कही गई। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी चार दिवसीय “शुकराना यात्रा” पर हैं और दोनों जिलों का दौरा कर रहे हैं।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। कई स्कूलों को एहतियातन खाली कराया गया और बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया।
जालंधर में स्कूलों को धमकी मिलने से मचा हड़कंप
आपको बता दें जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं आपको बता दें जालंधर में हाल ही में बीएसएफ चौक के पास हुए एक्टिवा ब्लास्ट के बाद पहले ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं। इसी बीच शहर के कई निजी स्कूलों को बम धमाके की धमकी मिलने से चिंता और बढ़ गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीएमसी चौक स्थित एपीजे स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को इसकी जानकारी मिली, तुरंत सभी छात्रों की छुट्टी कर दी गई और अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली बम धमकी अलर्ट: तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच
स्कूल परिसर में कुछ ही देर में तेजी से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे कैंपस की तलाशी शुरू की। सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल के हर हिस्से की गहन जांच की, हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
5 से अधिक स्कूलों को मिले धमकी भरे ई-मेल
आपको बता दें जालंधर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, शहर के करीब 5 से 6 स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए हैं। एडीसीपी आकर्षि जैन ने बताया कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम टीम को जांच में लगाया गया है।
आपको बता दें पंजाब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ई-मेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।
बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल
आपको बता दे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों ने बताया कि उन्हें क्लासरूम में ही जानकारी दी गई कि स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद तुरंत छुट्टी घोषित कर दी गई।
आपको बता दें अचानक हुई इस घटना के बाद बच्चों में डर और घबराहट देखी गई, वहीं अभिभावक भी चिंतित नजर आए। कई अभिभावक स्कूल पहुंच गए और अपने बच्चों को लेकर घर लौटे।
घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्कूलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली बम धमकी अलर्ट: तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने शुरू की जांच
फरीदकोट में भी तीन शिक्षण संस्थान बने निशाना
आपको बता दें जालंधर के अलावा भी फरीदकोट में भी धमकी भरे ई-मेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की शुकराना यात्रा से पहले जिले के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया गया।
धमकी मिलने वाले संस्थानों में सादिक का सरकारी कन्या स्कूल, दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज शामिल हैं। ई-मेल मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।
सभी संस्थानों को खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिन स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है उन स्कूलों बम निरोधक दस्तों और डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर की जांच की गई। फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री की यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता
जिन स्कूलों में धमकी भरे ऐसे समय सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्यभर में अपनी शुकराना यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह मामला और भी संवेदनशील बन गया है।
आपको बता दें धमकी भरे मेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद वीवीआईपी सुरक्षा को और मजबूत कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा समीक्षा की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Abroad Job Scam: विदेश में नौकरी के नाम पर साइबर गुलामी का काला खेल, बड़े नेटवर्क का किया पर्दाफाश
साइबर जांच पर टिकी पुलिस की नजर
मामले की जानकारी सामने आते ही इस पूरे मामले में अब साइबर क्राइम यूनिट की भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है। जांच एजेंसियां ई-मेल के सर्वर, आईपी एड्रेस और तकनीकी डिटेल्स को ट्रैक कर रही हैं।
कुछ सरकाऋ अधिकारियों का मानना है कि धमकी फैलाकर दहशत पैदा करने की कोशिश की गई है, लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
जालंधर और फरीदकोट में स्कूलों और कॉलेजों को मिली बम धमकियों ने पूरे पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की यात्रा के दौरान सामने आई इस घटना ने प्रशासन को हाई अलर्ट पर ला दिया है।
हालांकि अब तक किसी भी संस्थान से संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले को बेहद गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में जांच से यह साफ हो सकेगा कि इन धमकियों के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका उद्देश्य क्या था।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
