गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल देहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बैंक के अंदर ही उसी बैंक के एक सुरक्षा गार्ड ने उसी बैंक के मैनेजर को दिनदहाड़े गोली मार दी।

मामूली विवाद से शुरू हुआ यह मामला देखते ही देखते हत्या में बदल गया। इस गंभीर घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
गार्ड ने मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
आपको बता दें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बैंक गार्ड ने मामूली विवाद को लेकर अपने ही बैंक के मैनेजर को गोली मार दी। आपको बता दें दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया लोग में दहशत का माहौल है। गोली लगने के बाद बैंक मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन दुखद बात यह रही की डॉक्टर भी उनकी जान बचा नहीं सके। पूरी घटना बैंक के CCTV कैमरों में भी कैद हो गई है।
बलराम नगर स्थित बैंक में हुई घटना
आपको बता दें यह वारदात गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी में स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 1:45 बजे बैंक के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : उत्तम नगर: तरुण की हत्या के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन, MCD ने आरोपी का घर तोड़ा
बताया जा रहा है कि बैंक के सुरक्षा गार्ड ने शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा (36) पर गोली चला दी। गार्ड ने गोली सीधे उनके सीने में मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बैंक परिसर में ही गिर पड़े। घटना के बाद बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए।
घायल अवस्था में अभिषेक शर्मा को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छुट्टी को लेकर हुआ विवाद, बढ़ी कहासुनी
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी गार्ड का नाम रविंद्र हुड्डा है, जो बागपत का रहने वाला बताया जा रहा है। वह लगभग तीन महीने पहले ही बैंक में सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गार्ड जिसका नाम रविन्द्र हुड्डा है वह अक्सर छुट्टी लेता रहता था बिना किसी कारण के आपको बता दें घटना वाले दिन भी वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा था। इसी वजह से गुस्सा होकर बैंक मैनेजर अभिषेक शर्मा ने उसे फोन करके फटकार लगाई और तुरंत ड्यूटी पर आने के लिए कहा।
बताया जा रहा है कि जब रविंद्र हुड्डा बैंक पहुंचा तो उसने वहां रखी अपनी सर्विस गन ली। इसके बाद उसकी बैंक मैनेजर से तीखी बहस हो गई। इसी विवाद के दौरान गार्ड ने अचानक मैनेजर पर गोली चला दी।
CCTV फुटेज में कैद हुआ आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड अपने एक साथी के साथ बैंक से बाहर निकल गया। बैंक परिसर में लगे CCTV कैमरों में आरोपी को हाथ में बंदूक लेकर बाहर जाते हुए साफ देखा गया है।
मिली कुछ CCTV फुटेज अब पुलिस के लिए जांच का अहम सबूत बन गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : लश्कर की बड़ी साजिश नाकाम: दिल्ली पुलिस ने 10 दिन के सीक्रेट ऑपरेशन में 8 संदिग्ध दबोचे
पुलिस ने शुरू की जांच
आपको बता दें इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ही घटना स्थल पर पहुंच गई और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर यह मामला आपसी विवाद के चलते हुई हत्या का प्रतीत होता है।
डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जिस गार्ड को बैंक की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसी के द्वारा इस तरह की वारदात को अंजाम देना बेहद चिंताजनक माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों और बैंक कर्मचारियों में इस घटना के बाद डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है।
निष्कर्ष
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हुई यह हत्या की घटना न केवल बैंक परिसर में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मामूली विवाद किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
