इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज:- एक बड़ी ख़बर ख़बर सामने आ रही है आपको बतादे देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी IndiGo ने एक बार फिर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी ने फ्यूल सरचार्ज में इजाफा किया है, जिसका सीधा असर यात्रियों के टिकट दाम पर देखने को मिलेगा।

इंडिगो का कहना है कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार तेजी के चलते यह फैसला लेना पड़ा। हालांकि, कंपनी का दावा है कि उसने बढ़ी हुई लागत का पूरा भार यात्रियों पर नहीं डाला है और किराए को संतुलित रखने की कोशिश की गई है।
दरअसल, International Air Transport Association के आंकड़ों के अनुसार बीते एक महीने में जेट फ्यूल की कीमतों में 130% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी दबाव के चलते एयरलाइन ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नई दरें 2 अप्रैल रात 12:01 बजे से लागू हो जाएंगी। इसके बाद घरेलू यात्राओं पर अधिकतम 950 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 10,000 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
घरेलू उड़ानों पर नया सरचार्ज
इंडिगो के अनुसार:
- 500 किलोमीटर तक की उड़ानों पर प्रति सेक्टर 275 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा
- 2,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 950 रुपये तक का सरचार्ज लागू होगा
- मध्यम दूरी की उड़ानों के लिए 400, 600 और 800 रुपये के अलग-अलग स्लैब तय किए गए हैं
यह भी पड़े:- ईरान में सत्ता संतुलन बदला? IRGC का बढ़ता नियंत्रण, सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई सार्वजनिक
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई दरें
- नजदीकी सब-कॉन्टिनेंट सेक्टर: 900 रुपये से शुरुआत
- यूके और यूरोप की लंबी दूरी की उड़ानें: प्रति सेक्टर 10,000 रुपये तक
- मिडिल ईस्ट रूट: 3,000 से 5,000 रुपये
- दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन: 3,000 से 5,000 रुपये
- अफ्रीका रूट: 5,000 रुपये का फ्लैट सरचार्ज
यात्रियों पर क्या होगा असर?
फ्यूल सरचार्ज बढ़ने के बाद अब हवाई यात्रा पहले की तुलना में महंगी हो सकती है। खासकर उन यात्रियों पर ज्यादा असर पड़ेगा जो लंबी दूरी या अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स से सफर करते हैं। हालांकि, इंडिगो का कहना है कि उसने सीमित बढ़ोतरी के जरिए किराए को किफायती बनाए रखने की कोशिश की है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
