LPG Cylinder: महंगाई मार से जूझ रहे लोगों के लिए मई की शुरुआत खुशखबरी लेकर आई है। दरअसल आज यानि 1 मई 2025 से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में कटौती की गई हैं। इंडियन ऑयल ने एलपीजी के नए रेट जारी करते हुए बताया कि 19 किलो वाले सिलेंडर में अब ₹44.50 तक की कटौती की गई है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है इस कटौती का मतलब?
ये खुशखबरी खासतौर पर उन लोगो के लिए है जो लोग होटल, ढाबा और छोटे रेस्टोरेंट चलाते है, क्योंकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में सीधी कटौती से उनके खर्च में फर्क पड़ेगा।
वहीं आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के रेट स्थिर बने हुए हैं उनमे कोई कटौती नहीं की गई है – यानी कोई इज़ाफ़ा नहीं हुआ है।
आपके शहर में कमर्शियल सिलेंडर कितने का हुआ?
इंडियन ऑयल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के चार बड़े महानगरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस तरह से बदलाव हुआ है:
शहर | पुराना रेट (₹) | नया रेट (₹) | कितनी कटौती (₹) |
---|---|---|---|
दिल्ली | 1,803 | 1,762 | 41 |
मुंबई | 1,755.50 | 1,713.50 | 42 |
कोलकाता | 1,913 | 1,868.50 | 44.50 |
चेन्नई | 1,965.50 | 1,921.50 | 44 |
यह भी पढ़ें: 210 करोड़ कैश बरामद, 8 मशीनों से नोटों की गिनती, चुनाव में बताई थी केवल 34 करोड़ संपत्ति!
घरेलू सिलेंडर की कीमतें यथास्थिति
अब आप सोच रहें होंगे क्या घरेलू गैस सिलेंडर में भी कोई कटौती की गई है या फिर सस्ता हुआ या नहीं, तो बता दें कि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर के रेट इस प्रकार हैं:
शहर | घरेलू सिलेंडर रेट (₹) |
---|---|
दिल्ली | ₹803 |
मुंबई | ₹852.50 |
कोलकाता | ₹879 |
चेन्नई | ₹868.50 |
हालांकि, 8 अप्रैल को घरेलू गैस की कीमतों में ₹50 की बढ़ोतरी हुई थी, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को झटका लगा था।
भारत में कितने हैं LPG Cylinder उपभोक्ता?
भारत में इस वक्त करीब 32.9 करोड़ LPG कनेक्शन हैं। इनमें से 10.33 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत आते हैं, जिससे गरीब और निम्न-आय वर्ग के लोगों को हर महीने ₹300 की सब्सिडी का फायदा मिलता है।
दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी राज्य सरकारों की तरफ से अतिरिक्त सब्सिडी स्कीम चल रही है, लेकिन इसका लाभ सिर्फ 10% उज्ज्वला लाभार्थियों को मिल पा रहा है।
यह भी पढ़ें: Gold Price Dip: सोना खरीदने का सुनहरा मौका! कीमतों में गिरावट, जानें ताजा भाव
क्या कहती है ये कटौती?
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आई ये कटौती एक अच्छा संकेत है, खासकर छोटे व्यापारियों के लिए। हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं को अभी भी राहत का बेसब्री से इंतज़ार है।
अब देखना होगा कि आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडरो के रेट्स में भी कोई नरमी आती है या नहीं। तब तक के लिए, ये छोटी राहत भी किसी त्योहार से कम नहीं!
यदि आप Breaking News In Hindi, Latest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ: