लखनऊ झुग्गी आग : उत्तरप्रदेश की राजधानी और नवाबों का शहर कही जाने वाली लखनऊ के विकास नगर इलाके में भीषण आग ने से एक झुग्गी बस्ती की पूरी तस्वीर ही बदल दी। आपको बता दें जहां एक ओर एक परिवार में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं कुछ ही घंटों में वही घर राख में तब्दील हो गया।

इस भयानक हादसे ने न सिर्फ एक परिवार की खुशियां पूरी तरह से छीन लिया, बल्कि सैकड़ों लोगों को बेघर कर भी कर दिया। जानकारी के मुताबिक आग के बाद का मंजर ऐसा है, जहां हर तरफ राख, सन्नाटा और बेबसी दिखाई दे रही है।
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
आपको बता दें विकास नगर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले एक परिवार के लिए यह समय खुशियों भरा था। घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं और अगले दिन बारात निकलनी थी। लेकिन शाम होते-होते एक भीषण आग ने सब कुछ तबाह कर दिया।
परिवार की महिला रेशमा बताती हैं कि अचानक लगी आग ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। जान बचाने के लिए जैसे-तैसे बाहर निकलना पड़ा और जब तक हालात काबू में आते, घर का सारा सामान जल चुका था कुछ भी नहीं बचा था।
लेकिन शादी तो किसी तरह पूरी कर ली गई, लेकिन अब परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि नई बहू को कहां रखा जाए। हालात ऐसे हैं कि बेटा फिलहाल अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहने को मजबूर है।
बरसों की मेहनत मिनटों में खत्म
आपको बता दें इस झुग्गी बस्ती में कई परिवार पिछले 30-40 वर्षों से अपना जीवन यापन कर रहे थे। उन्होंने धीरे-धीरे अपनी मेहनत से छोटे-छोटे घर बनाए थे। लेकिन आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में इन आशियानों को पूरी तरह से राख में तब्दील कर दिया।
लोगों के पास अब न तो रहने का ठिकाना बचा है और न ही जरूरी सामान। यहां तक कि पहचान से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। कई परिवार अब सिर्फ उन्हीं कपड़ों में हैं जो उस वक्त उनके शरीर पर थे।
यह भी पढ़ें : मथुरा नाव हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव, 3 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गर्भवती पत्नी को बचाया, घर नहीं बचा
इस भयावह हादसे में रंजीत नाम के व्यक्ति की कहानी भी बेहद दर्दनाक है। उनकी पत्नी गर्भावस्था के अंतिम चरण में थी। जब यह आग लगी और सिलेंडरों के फटने की आवाजें सुनाई दी, तो उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी को सुरक्षित जगह पहुंचाया।
इसके बाद जब वे घर को बचाने लौटे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। घर का हर सामान—पैसे, कपड़े, गहने और रोजमर्रा की चीजें—सब जलकर राख हो गए।
दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत
इस आग ने सिर्फ संपत्ति का नुकसान ही नहीं किया, बल्कि जिंदगियां भी छीन लीं। एक ही परिवार की दो छोटी बच्चियों की इस हादसे में मौत हो गई। दोनों की उम्र करीब दो साल बताई जा रही है।
इस घटना के बाद पूरी बस्ती में शोक का माहौल है। हर तरफ लोगों के चेहरों पर दुख और सदमे की झलक साफ दिखाई दे रही है।
आग लगने की वजह और राहत कार्य
जानकारी के अनुसार, यह आग शाम करीब 5:30 बजे विकास नगर सेक्टर-11 में शुरू हुई। झुग्गियां फूस और तिरपाल से बनी होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इसके साथ ही गैस सिलेंडरों के फटने से आग और भी भड़क उठी।
दमकल विभाग की लगभग 22 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, पूरी रात राख में चिंगारियां सुलगती रहीं।
यह भी पढ़ें : नोएडा मजदूर प्रदर्शन हुआ हिंसक: कंपनियों में तोड़फोड़, DND फ्लाईओवर पर जाम, प्रशासन ने जारी की नई
राहत और पुनर्वास की चुनौती
अब सबसे बड़ी चुनौती प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की है। सैकड़ों लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू किए गए हैं, लेकिन नुकसान इतना बड़ा है कि सामान्य जीवन में लौटना आसान नहीं होगा।
लोग राख के ढेर में अपने बचे हुए सामान और यादों को तलाश रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है—अब आगे क्या?
लखनऊ के विकास नगर में लगी यह आग केवल एक हादसा नहीं, बल्कि कई परिवारों के सपनों के टूटने की कहानी है। जहां एक ओर शादी जैसे खुशी के मौके पर मातम छा गया, वहीं दूसरी ओर कई लोग जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए मजबूर हो गए हैं। यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि ऐसे इलाकों में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को कितना मजबूत किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की त्रासदियां टाली जा सकें।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
