Mahindra XUV700 and Thar Facelift: काफी लंबे समय से चर्चाओं में रही Mahindra XUV700 और Thar की फेसलिफ्ट वर्जन को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। SUV चाहने वालो के लिए यह अपडेट किसी खुशखबरी से कम नहीं है। इंडस्ट्री सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, Mahindra अपनी दो सबसे लोकप्रिय गाड़िया SUVs – XUV700 और Thar – के फेसलिफ्ट मॉडल्स को वर्ष 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

XUV700 और Thar क्यों हैं खास?
Mahindra ने XUV700 को साल 2021 में लॉन्च किया गया था और तब से यह भारत की सबसे चर्चित और लोगो द्वारा पसंद की जाने वाली SUVs में से एक बन चुकी है। शानदार फीचर्स, दमदार इंजन और आकर्षक लुक के चलते XUV700 ने SUV सेगमेंट में खास मुकाम हासिल किया है। अब कंपनी XUV700 को अपडेट कर एक बार फिर भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है।
वहीं Mahindra Thar भी ऑफ-रोडिंग के शौकीनों की पहली पसंद रही है। इसकी रग्ड डिज़ाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के कारण Thar का एक अलग ही फैन बेस बन चुका है।
क्या-क्या बदलने वाला है XUV700 Facelift में?
Mahindra के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स – BE और XEV – से प्रेरित होकर XUV700 फेसलिफ्ट में कई तरह के कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। संभावित बदलावों में शामिल हैं:

- नया कनेक्टेड LED हेडलाइट सेटअप
- रीडिज़ाइन्ड फ्रंट ग्रिल
- अपग्रेडेड बंपर्स और रियर लुक
- प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन
- नए टेक-फ्रेंडली फीचर्स
इसके साथ ही, Mahindra XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन भी विकास के चरण में है, जिसे ‘XEV 7e’ नाम दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Electric SUV: 6 महीने तक की वेटिंग! इन इलेक्ट्रिक SUVs ने मचाया जबरदस्त भौकाल”
Thar Facelift – Roxx से मिलेगा इंस्पिरेशन
महिंद्रा Thar फेसलिफ्ट भी 2026 में लॉन्च होने जा रही है और इसमें Mahindra Roxx SUV से प्रेरित डिज़ाइन एलिमेंट्स को शामिल किया जाएगा। Thar फेसलिफ्ट में निम्नलिखित बदलाव देखने को मिल सकते हैं:

- नया ग्रिल डिज़ाइन
- एडवांस LED हेडलाइट्स और टेल लैंप्स
- नए अलॉय व्हील्स
- बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- नए ऑफ-रोडिंग फीचर्स और आरामदायक इंटीरियर
Scorpio Classic भी होगा अपडेट
अब सिर्फ महिंद्रा XUV700 और Thar ही नहीं, Mahindra अपनी Scorpio Classic SUV को भी अपडेट करने की योजना बना रही है। इससे साफ है कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने सभी प्रमुख मॉडलों को नया रूप देने के अभियान पर काम कर रही है।
महिंद्रा लॉन्च टाइमलाइन और बाजार की उम्मीदें
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक, Mahindra इन दोनों फेसलिफ्ट मॉडल्स को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: GPS बेस्ड टोल सिस्टम: फास्टैग का दौर खत्म, 1 मई से नई शुरुआत!
निष्कर्ष
Mahindra की ये आगामी फेसलिफ्ट SUVs न सिर्फ बाहरी लुक्स में बदलाव लाएंगी, बल्कि अंदर से भी पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से लैस होंगी। XUV700 और Thar के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए यह खबर किसी बड़ी राहत से कम नहीं।
अब देखना यह है कि 2026 में लॉन्च होने वाली ये फेसलिफ्ट SUVs भारतीय बाजार में कितना धमाल मचाती हैं।
यदि आप Breaking News In Hindi, Latest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ: