राज्यसभा में बड़ा सियासी बदलाव : हाल ही में देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने संसद के समीकरण को पूरी से तरह बदल दिया है। आपको बता दें आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को अब राज्यसभा के सभापति से आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। इस फैसले के बाद राज्यसभा में संख्या बल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

राज्यसभा सभापति की मंजूरी के बाद बदला आंकड़ा
आपको बता दें राज्यसभा के सभापति द्वारा सात सांसदों के दल बदल को मान्यता दिए जाने के बाद BJP को सीधा लाभ मिला है। पहले जहां राज्यसभा में BJP के सांसदों की संख्या 106 थी, अब यह बढ़कर 113 हो गई है।
वहीं, आपको बता दें आम आदमी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका साबित हुआ है। AAP के राज्यसभा सांसदों की संख्या 10 से घटकर अब सिर्फ 3 रह गई है। यह बदलाव आने वाले समय में संसद में पार्टी की भूमिका और प्रभाव को प्रभावित कर सकता है।
किन नेताओं ने छोड़ी AAP?
अब समझते हैं आम आदमी पार्टी के किन किन नेताओं ने AAP को छोड़ दिया है आपको बता दें इस सियासी फेरबदल में जिन प्रमुख नेताओं ने AAP का साथ छोड़ा, उनमें राघव चड्ढा के अलावा अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल शामिल हैं।
इनमें से ज्यादातर सांसद पंजाब से जुड़े हुए हैं, जबकि स्वाति मालीवाल दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं। सभी नेताओं ने पार्टी नेतृत्व और कार्यशैली को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल ने AAP छोड़ी, BJP में शामिल हुईं; कहा- PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा
पार्टी छोड़ने के पीछे क्या वजह बताई गई?
अब समझते हैं सबसे ज़रूरी सवाल को आखिर पार्टी छोड़ने के पीछे क्या वजह रही है आपको बता दें राघव चड्ढा ने अपने फैसले को लेकर कई सार्वजनिक बयान और वीडियो जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति में व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से कदम रखा था।
उनका दावा है कि समय के साथ आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और आदर्शों से भटक गई है। उन्होंने पार्टी के भीतर “टॉक्सिक माहौल” होने का आरोप लगाया और कहा कि वहां काम करने और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता सीमित हो गई है।
चड्ढा के अनुसार, उन्होंने पार्टी को अपने जीवन के कई महत्वपूर्ण वर्ष दिए, लेकिन अब उन्हें महसूस हुआ कि वह सही जगह पर नहीं हैं। इसी कारण उन्होंने नई राजनीतिक दिशा चुनने का फैसला किया।
क्या AAP में और टूट संभव है?
इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि AAP के भीतर और भी असंतोष पनप रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पंजाब के कई अन्य नेता भी पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।
हालांकि, AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया है। उन्होंने BJP और राघव चड्ढा पर आरोप लगाया कि जानबूझकर पार्टी को कमजोर दिखाने के लिए ऐसी बातें फैलाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसदों का BJP में विलय ऐलान, लेकिन तकनीकी बाधा से अटका मामला
BJP ने किया स्वागत, बढ़ी राजनीतिक ताकत
BJP नेतृत्व ने इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने का खुले दिल से स्वागत किया। पार्टी अध्यक्ष ने सभी सांसदों को मिठाई खिलाकर स्वागत किया, जिससे यह स्पष्ट संकेत गया कि BJP इस बदलाव को अपनी बड़ी राजनीतिक जीत के रूप में देख रही है।
राज्यसभा में संख्या बढ़ने से अब BJP को विधायी कार्यों में और मजबूती मिलने की संभावना है।
दो-तिहाई नियम कैसे बना अहम
भारतीय संविधान के अनुसार, यदि किसी पार्टी के दो-तिहाई सांसद एक साथ दूसरी पार्टी में शामिल होते हैं, तो इसे दल-बदल कानून के तहत वैध माना जाता है। इसी प्रावधान के तहत इन सात सांसदों के BJP में शामिल होने को मंजूरी दी गई है।
राघव चड्ढा समेत सात सांसदों का AAP से अलग होकर BJP में जाना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि एक बड़ा संकेत है कि देश की राजनीति में बदलाव का दौर जारी है।
यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान: AAP से इस्तीफा, दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का दावा
इस फैसले से जहां BJP की ताकत राज्यसभा में बढ़ी है, वहीं AAP के सामने संगठन को संभालने और अपने आधार को मजबूत बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस घटनाक्रम का राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ता है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
