अभी हाल ही में देश की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता राघव चड्ढा ने अपने समेत सात राज्यसभा सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की घोषणा कर दी है। हालांकि इस बड़े राजनीतिक कदम के बावजूद, अभी तक सभी सांसदों का यह विलय आधिकारिक रूप से पूरा नहीं हो पाया है। इसके पीछे एक महत्वपूर्ण संवैधानिक और प्रक्रियात्मक अड़चन सामने आई है, जिसने पूरे मामले को और दिलचस्प बना दिया है।

BJP में शामिल होने का ऐलान, लेकिन आधिकारिक मुहर बाकी

आपको बता दें आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें उन्होंने यह घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी के अन्य छह राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल हो रहे हैं। इसके बाद वे संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ BJP मुख्यालय भी पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से हुई।

सूत्रों के अनुसार, इस दौरान उनका स्वागत भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पार्टी में आधिकारिक एंट्री की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

क्या है पूरा तकनीकी पेंच?

अब समझते हैं आखिर क्या है तकनीकी पेंच जिसकी वजह से प्रिक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है आपको बता दें इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऐलान के बाद भी ये सांसद BJP के सदस्य क्यों नहीं बन पाए?

दरअसल, भारतीय संसदीय प्रणाली के तहत किसी भी दल-बदल या विलय को मान्यता देने का अधिकार राज्यसभा के सभापति के पास होता है। जब तक सभापति इस विलय को औपचारिक मंजूरी नहीं देते, तब तक यह कदम कानूनी रूप से मान्य नहीं होता।

यही कारण है कि राघव चड्ढा और उनके साथियों की BJP में एंट्री फिलहाल प्रक्रिया में अटकी हुई है।

यह भी पढ़ें : राघव चड्ढा का बड़ा ऐलान: AAP से इस्तीफा, दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का दावा

सभापति को सौंपा गया हस्ताक्षरित पत्र

आपको बता दें राघव चड्ढा ने बताया कि उन्होंने सभी सात सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया है। यह पत्र संविधान के प्रावधानों के तहत दिया गया है, जिसमें दो-तिहाई सांसदों के समर्थन से पार्टी विलय की प्रक्रिया शुरू की जाती है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर भी जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उठाया गया है और उन्होंने स्वयं जाकर यह दस्तावेज सभापति को सौंपा।

बाकी चार सांसद क्यों नहीं आए सामने?

आपको बता दें इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक और सवाल उठा कि जिन सात सांसदों के विलय की बात कही गई, उनमें से केवल तीन ही सार्वजनिक रूप से नजर आए। बाकी चार सांसदों की गैरमौजूदगी ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया।

सूत्रों के अनुसार इन सांसदों की स्थिति इस प्रकार बताई जा रही है:

  • स्वाति मालीवाल: पूर्वोत्तर भारत में निजी यात्रा पर
  • हरभजन सिंह: आईपीएल कमिटमेंट्स में व्यस्त है
  • राजेंद्र गुप्ता: विदेश में इलाज के लिए गए हुए
  • विक्रमजीत साहनी: दिल्ली में मौजूद, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से सामने नहीं आए

हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है, जिससे स्थिति और अस्पष्ट बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत से राहत नहीं, मामले को बताया गंभीर

AAP पर राघव चड्ढा का तीखा हमला

आपको बता दें इस बड़े फैसले के साथ राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को उन्होंने 15 वर्षों की मेहनत से मजबूत किया, वह अब अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक चुकी है।

राघव के मुताबिक, पार्टी अब जनता के हितों के बजाय अपने स्वार्थों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें महसूस हो रहा था कि वह “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं।

राजनीतिक असर और आगे की राह

अब राघव चड्ढा और अन्य सांसदों का यह कदम आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। यदि राज्यसभा सभापति इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो यह AAP के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, वहीं BJP को संसद में और मजबूती मिल सकती है।

फिलहाल सभी की नजरें राज्यसभा सभापति के फैसले पर टिकी हुई हैं, जो इस पूरे घटनाक्रम की दिशा तय करेगा।

राघव चड्ढा और AAP के अन्य सांसदों का BJP में शामिल होने का ऐलान निश्चित रूप से एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है, लेकिन इसकी वास्तविकता अभी तकनीकी प्रक्रिया में उलझी हुई है। जब तक राज्यसभा सभापति की मंजूरी नहीं मिलती, तब तक यह विलय अधूरा ही रहेगा। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है और भारतीय राजनीति पर इसका क्या असर पड़ता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।