Maruti WagonR CNG Loan & EMI Details: मारुति सुजुकी वैगनआर को भारत में एक भरोसेमंद फैमिली कार के रूप में देखा जाता है, और खासतौर पर इसका CNG वर्जन उन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है जो कम फ्यूल कॉस्ट और ज्यादा माइलेज चाहते हैं। बीते एक साल में यह कार सेल्स चार्ट पर टॉप पर रही है।

maruti-wagonr-cng

अगर आप भी इसे खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन एकसाथ पूरी रकम देने में असमर्थ हैं, तो फाइनेंस ऑप्शन आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं WagonR CNG के दो पॉपुलर वेरिएंट्स – LXI CNG और VXI CNG – की डाउन पेमेंट, लोन और EMI से जुड़ी सारी जानकारी।

कीमत और फीचर्स:

  • WagonR CNG दो वेरिएंट्स में आती है – LXI CNG और VXI CNG।
  • LXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.54 लाख है
  • VXI CNG की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.00 लाख है

इस कार में 998cc क्षमता वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें कंपनी की ओर से पहले से इंस्टॉल की गई CNG किट मिलती है। यह पावरट्रेन अधिकतम 55.92 bhp की ताकत और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन है और माइलेज की बात करें तो ये 34.05 km/kg तक का एवरेज देती है। लुक्स, सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी ये कार बजट सेगमेंट में शानदार पैकेज मानी जाती है।

WagonR LXI CNG – डाउन पेमेंट और EMI डिटेल्स:

  • ऑन-रोड कीमत: ₹7.31 लाख
  • डाउन पेमेंट: ₹1 लाख
  • लोन अमाउंट: ₹6.31 लाख
  • लोन अवधि: 5 साल
  • ब्याज दर: 10% प्रति वर्ष
  • EMI (प्रतिमाह): ₹13,407
  • कुल ब्याज: ₹1.73 लाख (लगभग)

WagonR VXI CNG – डाउन पेमेंट और EMI डिटेल्स:

  • ऑन-रोड कीमत: ₹7.80 लाख
  • डाउन पेमेंट: ₹1 लाख
  • लोन अमाउंट: ₹6.80 लाख
  • लोन अवधि: 5 साल
  • ब्याज दर: 10% प्रति वर्ष
  • EMI (प्रतिमाह): ₹14,448
  • कुल ब्याज: ₹1.87 लाख (लगभग)

यह भी पड़े :- 2025 TVS Apache RR 310 लॉन्च: स्टाइल, स्पीड और नए स्मार्ट फीचर्स के साथ

क्यों चुनें WagonR CNG?

WagonR CNG न केवल माइलेज में जबरदस्त है बल्कि यह लो मेंटेनेंस कॉस्ट, बड़ी केबिन स्पेस और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू के साथ आती है। शहर के अंदर और हाईवे पर चलाने के लिए यह एक दमदार परफॉर्मर मानी जाती है।

यह भी पड़े :- Mahindra XUV700 and Thar Facelift की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा, 2026 में आएंगी नए अवतार में!

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई फाइनेंसिंग संबंधित जानकारी विभिन्न बैंकों और डीलरशिप्स के औसत आंकड़ों पर आधारित है। वास्तविक ब्याज दर, लोन राशि और EMI विभिन्न कारकों पर निर्भर कर सकती है, जैसे कि आपका क्रेडिट स्कोर, शहर, डीलरशिप की पॉलिसी और बैंक द्वारा लागू की गई शर्तें। किसी भी फाइनल डील से पहले अपने नजदीकी मारुति सुजुकी एरिना डीलरशिप से संपर्क करके सभी शर्तों और विकल्पों की पुष्टि अवश्य कर लें।