दिल्ली के पालम में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग : एक बड़ी दुखद ख़बर सामने आ रही है आपको बता दें दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कई जिंदगियों की जान चली गयी। आपको बता दें इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं, जबकि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना स्थल पर दमकल विभाग और बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

दिल्ली के पालम स्थित रामफल चौक के पास एक बहुमंजिला यानि 5 मंजिला इमारत में अचानक आग लग गई आग लगने से पालम इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।

दमकल विभाग को सूचना मिलते ही मौके पर करीब 30 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, लेकिन इमारत से अब भी धुएं का घना गुबार उठ रहा है।

9 लोगों की मौत, कई घायल

मिली जानकरी के मुताबिक इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। बचाव दल ने इमारत से करीब 10 लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनमें से अधिकांश की हालत गंभीर थी।

इस हादसों में घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ लोग अब भी इमारत के अंदर फंसे हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Delhi Fire News: वज़ीराबाद पुलिस मालखाना में लगी भीषण आग, 150 से ज़्यादा गाड़ियाँ जलकर राख

इमारत में दुकानें और रिहायशी फ्लोर

आपको बता दें जानकारी के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी, उसके बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें संचालित होती थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर लोग रहते थे।

बताया जा रहा है कि इमारत में कुल मिलाकर करीब 22 लोग रहते थे, जिनमें से 10-12 लोग उस समय गोवा यात्रा पर गए हुए थे। घर पर मौजूद लोग ही इस हादसे का शिकार बन गए।

जान बचाने के लिए कूदे लोग

इमारत में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत से नीचे छलांग लगा दी। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल कर्मियों का कहना है कि इमारत को पूरी तरह ठंडा करने के बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा, ताकि किसी भी फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव कम होने के बाद 32 हवाईअड्डों पर दोबारा शुरू हुई नागरिक उड़ानें

धुएं का गुबार और जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

फिलहाल आपको बता दें इमारत से लगातार काला धुआं गुबार निकल रहा है, जिससे आसपास के इलाके में भी दहशत का माहौल है। दमकल कर्मी लगातार पानी का छिड़काव कर आग को पूरी तरह बुझाने और इमारत को ठंडा करने में लगे हैं।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।

हाल के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ीं

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली के द्वारका इलाके में भी एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार और रिहायशी इमारतों में सुरक्षा मानकों का पालन न करना इन हादसों की बड़ी वजह बन सकता है।

दिल्ली के पालम की इस भयानक घटना ने एक बार फिर शहरी इलाकों में अग्नि सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर किया है। कई परिवारों ने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया, जबकि कई लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

अब जरूरत है कि प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच करे और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।