Rafale Deal 2025: भारत सरकार फ्रांस से 26 नए लड़ाकू विमान राफेल खरीदने की राह में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। अनुमान यह कि है यह सौदा लगभग 63,000 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक दोनों देशों के बीच इस समझौते पर औपचारिक सहमति बन सकती है।

Rafale Deal 2025

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री का भारत दौरा, डील पर लग सकती है मुहर

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबास्टियन लेकोर्नू इस महीने के अंत में भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनके इस दौरे के दौरान राफेल डील पर अंतिम मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है। यह दौरा भारत-फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को और मज़बूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कितने और किस तरह के राफेल विमान होंगे शामिल?

इस प्रस्तावित डील में भारत को फ़्रांस की तरफ से 22 सिंगल सीट वाले और 4 डुअल सीट (ट्रेनिंग) राफेल विमान मिलेंगे। खास बात यह है कि इन फाइटर जेट्स को भारतीय नौसेना के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा, जो कि एक बड़ी सामरिक उपलब्धि होगी।

Rafale Deal 2025

नौसेना को मिलेगी नई शक्ति, चीन पर रखी जा सकेगी पैनी नज़र

आईएनएस विक्रांत पर राफेल की तैनाती से भारत की समुद्री सीमाओं की निगरानी और सुरक्षा क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। खासकर तौर पर यह लड़ाकू विमान हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की गतिविधियों पर नियंत्रण रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सिर्फ रक्षा नहीं, रणनीतिक बढ़त भी

इस डील के ज़रिए भारत न सिर्फ अपनी नौसेना को अत्याधुनिक बनाएगा, बल्कि भारत का ये सोदा दुनिया को यह संदेश भी देगा कि वह सामरिक दृष्टि से पूरी तरह तैयार और आत्मनिर्भर है। यह डील भारत-फ्रांस के बीच दीर्घकालिक रक्षा सहयोग को और मज़बूती देगी।


यदि आप Breaking News In HindiLatest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ: