RBSE के सभी छात्रों के लिए खुशखबरी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने अपना कक्षा 12वीं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। आपको बता दें इस वर्ष साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स—तीनों ही संकायों में छात्रों का प्रदर्शन बेहद ही ज़बरदस्त रहा है। अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और अब वे अपने परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं।

RBSE 12th Result 2026: कुल प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल करीब 9 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। लेकिन आपको बता दें घोषित आंकड़ों के अनुसार, तीनों संकायों में सफलता प्रतिशत काफी ऊंचा रहा है।
- आपको बता दें विज्ञान (Science) में : 97.52% छात्र सफल
- वाणिज्य (Commerce): 93.64% छात्र सफल
- कला (Arts): 97.54% छात्र सफल रहें
खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है।
विज्ञान वर्ग (Science): 97.52% छात्रों ने मारी बाज़ी
आपको बता दें विज्ञान संकाय में इस वर्ष कुल 2,87,068 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2,85,299 परीक्षा में शामिल हुए।
इस बार के परिणाम में बड़ी संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की। आंकड़ों के अनुसार:
- लड़कों का पास प्रतिशत: 97.02%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.34%
यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि विज्ञान वर्ग में भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026: कल सुबह 10 बजे जारी होगा रिजल्ट
कला वर्ग (Arts): सबसे अधिक 97.54% परिणाम
आर्ट्स संकाय में इस वर्ष सबसे अधिक छात्रों ने भाग लिया। कुल 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,83,201 परीक्षा में शामिल हुए।
परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा:
- कुल पास प्रतिशत: 97.54%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 96.68%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.20%
आर्ट्स में देखा जाए तो सबसे अधिक संख्या में छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की, जो इस संकाय की मजबूत प्रदर्शन क्षमता को दर्शाता है।
कॉमर्स वर्ग (Commerce): स्थिर और संतुलित परिणाम
इस साल कॉमर्स संकाय में भी कुल 30,798 छात्रों ने पंजीकरण कराया था और 30,580 परीक्षा में शामिल हुए।
इस वर्ग का कुल पास प्रतिशत 93.64% रहा।
- लड़कों का पास प्रतिशत: 94.04%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 92.82%
हालांकि यहां पर लड़कों का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा लड़कियों से, लेकिन कुल परिणाम संतुलित और संतोषजनक रहा।
वरिष्ठ उपाध्याय (Varishtha Upadhyay): 97.20% सफलता
वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में इस वर्ष कुल 4,114 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 4,067 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।
- कुल पास प्रतिशत: 97.20%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 96.46%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 97.77%
यहां भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाए रखी।
छात्राएं फिर रहीं आगे
आपको बता दें इस साल के परिणामों में एक बार फिर यह साफ हो गया कि छात्राएं लगातार बेहतर और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लगभग हर संकाय में उनका पास प्रतिशत लड़कों से अधिक रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में उनकी बढ़ती भागीदारी और मेहनत को दर्शाता है।
RBSE 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- Rajasthan Board of Secondary Education की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं –
rajeduboard.rajasthan.gov.in - होमपेज पर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें
आपको बता दें इस बार भी RBSE 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक रहे हैं। तीनों संकायों में उच्च सफलता प्रतिशत यह दर्शाता है कि छात्रों ने कड़ी मेहनत की है। खासकर छात्राओं का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा है।
अब छात्रों के लिए अगला कदम अपने करियर की दिशा तय करना है—चाहे वह उच्च शिक्षा हो या प्रोफेशनल कोर्स। यह परिणाम उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित हो सकता है।
