खाड़ी में बढ़ता तनाव : मध्य-पूर्व में जारी ईरान, अमेरिका और इसराइल के बीच टकराव कई दिन हो चुके हैं और अभी भी जंग कम होने का नाम नहीं ले रही है इस जंग से अब खाड़ी क्षेत्र तक असर दिखने लगा है। अभी धीरे धीरे हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि कई ऐसे देश भी इस संकट की चपेट में आ रहे हैं जो इस युद्ध का हिस्सा बनना बिल्कुल भी नहीं चाहते थे। आपको बता दें हाल ही में क़तर की ओर से आया बयान इस बढ़ते तनाव को और स्पष्ट करता है, जिसमें कहा गया कि ईरान ने “सभी सीमाएं पार कर दी हैं।

यह स्थिति पूरे क्षेत्र के लिए नई चिंता पैदा कर रही है और यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या खाड़ी देश अब इस संघर्ष में खिंच सकते हैं।
क़तर का बयान: हमारी संप्रभुता पर हमला
आपको बता दें क़तर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि हालिया घटनाएं क़तर की संप्रभुता के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं।

उनके अनुसार खाड़ी क्षेत्र की ओर दागी गई मिसाइलों और ड्रोन के कारण कई जगहों पर रिहायशी इलाकों और अहम बुनियादी ढांचे पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले किसी भी देश के लिए अस्वीकार्य हैं।
आपको बता दें विदेश मंत्री माजिद अल अंसारी ने यह भी कहा कि अगर इस प्रकार के हमले जारी रहते हैं तो क़तर की नेतृत्व टीम के पास जवाबी कदम उठाने के सभी विकल्प मौजूद हैं और ऐसे हमले बिना प्रतिक्रिया के नहीं छोड़े जाएंगे।
ईरान के हमलों का लक्ष्य
आपको बता दें ईरान का कहना है कि उसके हमलों का मुख्य उद्देश्य खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। हालांकि कई मामलों में इन हमलों का प्रभाव नागरिक क्षेत्रों और ऊर्जा से जुड़े ढांचों पर भी देखा गया है।

खाड़ी क्षेत्र लंबे समय से व्यापार, पर्यटन और वित्तीय गतिविधियों के लिए एक सुरक्षित और स्थिर क्षेत्र माना जाता रहा है। लेकिन हालिया हमलों ने इस छवि को प्रभावित करने का खतरा पैदा कर दिया है।
इसके साथ ही क्षेत्र के तेल और गैस उद्योग पर भी खतरा मंडराने लगा है, जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
ड्रोन और मिसाइल की रणनीति
रिपोर्टों के अनुसार खाड़ी देशों की एयर डिफेंस प्रणालियों ने अधिकांश ईरान मिसाइलों को रास्ते में ही रोक दिया है। फिर भी कुछ हमलों में नुकसान और हताहतों की खबरें सामने आई हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि ड्रोन हमले पारंपरिक मिसाइलों की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, क्योंकि वे एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने की क्षमता रखते हैं और कम लागत में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
आपको बता दें ईरान द्वारा इन हमलों का उद्देश्य केवल नुकसान पहुंचाना ही नहीं बल्कि क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना भी हो सकता है, जिससे व्यापार, यात्रा और आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हों।
यूएई और ऊर्जा ढांचे पर खतरा
कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात की दिशा में भी बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं।

यूएई खाड़ी क्षेत्र का एक प्रमुख व्यापारिक और पर्यटन केंद्र है। यहां स्थित बंदरगाह, एयरपोर्ट और ऊर्जा प्रतिष्ठान वैश्विक अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाते हैं।
अगर इन ढांचों पर लगातार खतरा बना रहता है तो इसका असर न केवल खाड़ी देशों बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
क्या उल्टा पड़ सकती है यह रणनीति
कुछ विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की यह रणनीति उसके लिए जोखिम भरी भी साबित हो सकती है। अगर खाड़ी देशों को लगातार नुकसान होता है तो वे सुरक्षा के लिए अमेरिका के और करीब आ सकते हैं।
अब तक खाड़ी देशों ने अमेरिका को अपने हवाई क्षेत्र या जमीन का इस्तेमाल करके हमले करने की अनुमति नहीं दी है। लेकिन अगर स्थिति और गंभीर होती है तो यह नीति बदल सकती है।
फिलहाल रक्षात्मक रुख
आपको बता दें इस समय अधिकतर खाड़ी देश चल रहे इस ईरान-इजराइल युद्ध में शामिल होने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। उनका ध्यान फिलहाल अपनी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हमलों से बचाव पर है।
हालांकि भविष्य की स्थिति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि यह युद्ध कितने समय तक चलता है और क्षेत्र में हमलों की तीव्रता कितनी बढ़ती है।
कई अरब देश यह भी नहीं चाहते कि उन्हें खुले तौर पर इसराइल के समर्थन में खड़ा देखा जाए, क्योंकि इससे क्षेत्रीय राजनीति और जटिल हो सकती है।
निष्कर्ष
मध्य-पूर्व का यह संघर्ष अब केवल ईरान और इसराइल तक सीमित नहीं रह गया है। अगर खाड़ी देशों पर हमलों का सिलसिला जारी रहता है तो यह संकट एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।
आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि खाड़ी देश इस स्थिति से निपटने के लिए कौन-सी रणनीति अपनाते हैं और क्या कूटनीतिक प्रयास इस बढ़ते तनाव को कम कर पाते हैं।
