हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी में जबरदस्त जोर-आजमाइश देखने को मिल रही है। शाम को होने वाली नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने संकेत देकर कही बात कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के साथ साथ कांग्रेस के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कह रहें हैं, जबकि कुछ कार्यकर्ता कद्दावर नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के पक्ष में लामबंद हो गए हैं। शुक्रवार की शाम राजधानी शिमला में स्थित कांग्रेस हेडक्वॉर्टर के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थन में उनके समर्थकों ने नारेबाजी की तो वहीं, दूसरी तरफ सुखविंदर सिंह सुक्खू को उनके समर्थक कंधे पर बैठाकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
सुखविंदर बोले- मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हूँ
जब कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह से CM पद की दावेदारी के बारे में कुछ सवाल पूछे गये तो उन्होंने कहा कि हम कोई मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। पार्टी आलाकमान जो फैसला करेगा हम उसके साथ हैं। वहीं कांग्रेस के एक और विधायक हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जो भी फैसला कांग्रेस आलाकमान लेगा वह हमें मंजूर होगा। हम अपनी बात को रखेंगे, चुने हुए विधायकों की राय सुनकर उसी के अनुसार फैसला होगा।
दफ्तर में पर्यवेक्षक भी रहे शामिल
कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी और गठन का आधिकारिक दावा पेश करने के लिए “समय मांगा”। शिमला में मौजूद राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला ने विधायक दल की बैठक को लेकर क कही यह बात, कोई बैठकों का दौर नहीं चल रहा है। सब (विधायाकों) को का इंतजार हो रहा है। यह कहना की विधायकों बैठक चल रही हैं, यह कहना गलत है। कोई बैठक नहीं हो रही है। विधायक दल की बैठक होगी जिसमें मुख्यमंत्री पर प्रस्ताव पारित होगा उसके बाद आलाकमान तय करेगा।
दोनों दलों की तरफ से हुई जमकर नारेबाजी
हिमाचल प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टीयों में जबरदस्त ख़ुशी देखने को मिल रही है। शाम को होने वाली नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक से पहले कांग्रेस सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने संकेत देकर कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मोजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सिंह के समर्थन में नारेबाजी भी की। पार्टी की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और निवर्तमान विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में रहेगे मोजूद हैं।
Latest news in hindi
मेयर चुनाव होने से पहले AAP और BJP पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, चोटें आईं
दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, 1.5 डिग्री हुआ तापमान, भीषण ठंड का अलर्ट,