ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा : मध्य पूर्व में एक बार फिर से तनाव गहराता नजर आ रहा है। आपको बता दें इजरायल और ईरान के बीच जारी सीजफायर पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरते हैं तो युद्धविराम ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा फिर से एक बार ईरान और इजराइल आमने सामने होंगें।

ईरान-इजरायल तनाव फिर बढ़ा

सीजफायर पर संकट, इजरायल का कड़ा रुख

आपको बता दें इजरायली प्रधानमंत्री ने अपने बयान में साफ कहा है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सीजफायर का अंत निकट हो सकता है। लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि इजरायल किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई से पीछे बिल्कुल नहीं हटेगा।

आपको बता दें इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा किया कि अगर इजरायल ने समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए होते, तो ईरान के परमाणु ठिकाने — नतांज, फोर्डो और बुशहर — इतिहास में उन भयावह स्थानों की तरह दर्ज होते जहां बड़े पैमाने पर विनाश हुआ था।

ईरान पर नियम तोड़ने का आरोप

आपको बता दें नेतन्याहू ने सीधे तौर पर ईरान पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उनके मुताबिक, ईरान की गतिविधियां क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बन सकती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा लगाए गए प्रतिबंध और नौसैनिक घेराबंदी जैसे कदम इसी वजह से उठाए गए थे। इजरायल ने इन कदमों का समर्थन करते हुए इसे सुरक्षा के लिहाज से जरूरी बताया।

अमेरिका-इजरायल के बीच रणनीतिक बातचीत

आपको बता दें नेतन्याहू ने खुलासा किया कि उनकी बातचीत अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance से हुई है। इस बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सूत्रों के अनुसार, अमेरिका की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान अपने संवर्धित यूरेनियम को पूरी तरह हटाए और भविष्य में लंबे समय तक किसी भी तरह का परमाणु संवर्धन न कर सके।

यह भी पढ़ें : क्यूबा ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी: ‘हमले की कोशिश भारी पड़ेगी’, तनाव के बीच बातचीत जारी

क्यों दिया गया इतना कड़ा उदाहरण

आपको बता दें नेतन्याहू ने अपने बयान में जिन स्थानों का जिक्र किया, वे इतिहास के सबसे भयावह अध्यायों से जुड़े हैं।

Auschwitz concentration camp

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी द्वारा स्थापित यह सबसे बड़ा मृत्यु शिविर था, जहां लाखों लोगों की हत्या कर दी गई थी।

Sobibor extermination camp

यह कैंप भी विशेष रूप से गैस चैंबरों के जरिए सामूहिक हत्या के लिए बनाया गया था।

Majdanek concentration camp

आपको बता दें यह एक श्रम और मृत्यु शिविर दोनों था, जहां कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था।

इन उदाहरणों के जरिए नेतन्याहू ने यह संदेश देने की कोशिश की कि इजरायल किसी भी संभावित खतरे को हल्के में नहीं लेगा।

बातचीत के लिए तैयार

दूसरी ओर आपको बता दें, भारत में ईरान के राजदूत Mohammad Fathali ने कहा है कि ईरान अभी भी कूटनीतिक समाधान चाहता है।

उन्होंने संकेत दिया कि अगर अमेरिका अनुचित शर्तें नहीं रखता और ईरान की मांगों का सम्मान करता है, तो वार्ता का नया दौर संभव है।

हाल ही में इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत किसी ठोस नतीजे के बिना खत्म हो गई थी, जिससे स्थिति और अनिश्चित हो गई है।

यह भी पढ़ें : ईरान-अमेरिका शांति वार्ता विफल: डोनाल्ड ट्रंप की चीन को कड़ी चेतावनी, बढ़ा वैश्विक तनाव

क्षेत्रीय प्रभाव और भारत की भूमिका

अब समझते हैं ईरान के दूत ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता भारत के लिए भी महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि इस क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रम का असर सीधे तौर पर भारत की ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक हितों पर पड़ता है।

निष्कर्ष

ईरान और इजरायल के बीच लगातार बढ़ता तनाव एक बार फिर बड़े संघर्ष की आशंका को जन्म दे रहा है। जहां पर इजरायल प्रधानमंत्री सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रहा है, वहीं ईरान कूटनीतिक रास्ता खुला रखना चाहता है।

आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या बातचीत के जरिए समाधान निकलता है या फिर पश्चिम एशिया एक नए टकराव की ओर बढ़ता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।