बिहार में सत्ता परिवर्तन : लंबे समय के बाद बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ देखने को मिला, जब कई वर्षों के लंबे समय के बाद राज्य की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया।

आपको बता दें करीब दो दशकों तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के इस फैसले ने राज्य में नई सियासी हलचल पैदा कर दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा जो बिहार की कमान संभाल सके।

नीतीश कुमार का इस्तीफा: 20 साल के दौर का अंत

आपको बता दें बिहार की मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने खुद अपने इस्तीफे की घोषणा की। यह फैसला सिर्फ एक महत्वपूर्ण और शक्तिशाली पद छोड़ने का नहीं, बल्कि एक लंबे राजनीतिक अध्याय के समापन का संकेत है।

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार ने कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखे, और अब राज्य एक नए नेतृत्व की ओर बढ़ रहा है।

नए मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म? सम्राट चौधरी का नाम आगे

आपको बता दें अभी तक बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब चल रही इन अटकलों के बीच सम्राट चौधरी सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आए हैं।

आज दोपहर 3 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है, जबकि शाम 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक में औपचारिक घोषणा की जाएगी।

सूत्र यह भी संकेत दे रहे हैं कि सम्राट चौधरी अगले दिन सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार की बिहार से विदाई: क्या तेजस्वी यादव के लिए खुल गया सत्ता का रास्ता?

डिप्टी सीएम को लेकर चर्चाएं तेज

जब नए मुख्यमंत्री की पद घोषणा की जाती तभी नए डिप्टी सीएम पद को लेकर भी चर्चाएं की जाती हैं। आपको बता दें राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार बिहार में केवल एक ही उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

खास बात यह है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए सामने आ रहा है। हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह चर्चा राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ दे सकती है।

मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत

नई सरकार के गठन के साथ मंत्रिमंडल में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बीजेपी अपने कोटे से कुछ नए चेहरों को मौका देने की तैयारी में है।

सूत्रों के अनुसार, कुछ ऐसे मंत्रियों को हटाया जा सकता है जिनके प्रदर्शन को लेकर सवाल उठे थे। उनकी जगह नए और प्रभावशाली नेताओं को शामिल करने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा, संगठन में हुए बदलावों के चलते खाली हुई जगहों को भी नए चेहरों से भरा जा सकता है।

यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का एलान – “सरकार बनी तो वक्फ संशोधन बिल कूड़ेदान में जाएगा”

विपक्ष का हमला: तेजस्वी यादव के आरोप

रिपोर्ट के अनुसार, जहां एक तरफ NDA नई सरकार के गठन की तैयारी में जुटी है, वहीं विपक्ष ने इस बदलाव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें RJD नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की सरकार अब “रिमोट कंट्रोल” से चलाई जाएगी। उन्होंने नीतीश कुमार पर यह भी आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई और वे बिहार को मुश्किल हालात में छोड़कर जा रहे हैं।

इन आरोपों के बीच राजनीतिक माहौल और भी गर्म हो गया है।

बिहार की राजनीति में नया अध्याय

नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ बिहार की राजनीति एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। आने वाले दिनों में नई सरकार की प्राथमिकताएं, नीतियां और नेतृत्व शैली राज्य के भविष्य को तय करेंगी।

साथ ही, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नई सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें : तेजस्वी यादव का नया सियासी दांव: जाति जनगणना पर बोले – “पिक्चर अभी बाकी है!”

निष्कर्ष

बिहार में सत्ता परिवर्तन सिर्फ एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक बड़े बदलाव का संकेत है। नीतीश कुमार के लंबे कार्यकाल के बाद अब राज्य नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।

सम्राट चौधरी के संभावित नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार से लोगों को नई उम्मीदें हैं, लेकिन इसके साथ ही चुनौतियां भी कम नहीं हैं। आने वाले समय में यह साफ होगा कि यह बदलाव बिहार के लिए कितना प्रभावी साबित होता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।