नोएडा हिंसा जांच : नोएडा में हाल ही में मजदूरों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा को लेकर जांच एजेंसियों ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आपको बता दें शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि मजदूरों का यह विरोध प्रदर्शन अचानक नहीं भड़का, बल्कि इसके पीछे महीनों से एक संगठित योजना पर कुछ लोगो द्वारा काम किया जा रहा था।

आपको बता दें अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन की आड़ में हालात बिगाड़ने और प्रशासनिक व्यवस्था को बाधित करने की कथित रणनीति तैयार की गई थी।
जांच में सामने आया ‘प्री-प्लान्ड’ नेटवर्क
आपको बता दें नॉएडा में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन को लेकर जांच एजेंसियों का कहना है कि नोएडा हिंसा कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। इसके पीछे एक विस्तृत और सुनियोजित नेटवर्क काम कर रहा था, जिसने अलग-अलग संगठनों के जरिए लोगों को जोड़कर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम की योजना कई महीनों पहले ही तैयार कर ली गई थी। उद्देश्य केवल मजदूरों के मुद्दों को उठाना नहीं था, बल्कि विरोध प्रदर्शनों को इस तरह दिशा देना था कि सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित हो
मुख्य संदिग्ध की गिरफ्तारी और भूमिका
आपको बता दें इस मामले में पुलिस ने एक मुख्य संदिग्ध की पहचान की है जिसका नाम आदित्य आनंद बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें जांच में सामने आया है कि वह जून 2025 से नोएडा में ही रह रहा था और उससे पहले गुरुग्राम में सक्रिय था।
बताया जा रहा है कि नोएडा में उसने एक किराए के फ्लैट को कथित तौर पर इस पूरे ऑपरेशन का केंद्र बनाया हुआ था। जांच एजेंसियों के अनुसार, यही वह जगह थी जहां बैठकर रणनीति तैयार की जाती थी।
आदित्य आनंद की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी जांच के दायरे में है। उसने लेबर स्टडी में पोस्टग्रेजुएशन किया है और कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान अच्छी आय अर्जित कर रहा था। अधिकारियों का मानना है कि इसी आर्थिक संसाधन का उपयोग कथित गतिविधियों को आगे बढ़ाने में किया गया हो सकता है।
यह भी पढ़ें : नोएडा हिंसा दूसरे दिन भी जारी: वेतन बढ़ोतरी के बावजूद सड़कों पर उतरे मजदूर, भारी पुलिस बल तैनात
किन संगठनों के नाम आए सामने?
अब बात करते हैं इस मामले की जांच में अब तक चार संगठनों के नाम सामने आए हैं, जिनके बीच आपसी तालमेल की बात कही जा रही है। ये संगठन कथित तौर पर एक साझा एजेंडे के तहत काम कर रहे थे:
- RWPI (राजनीतिक फ्रंट)
- मजदूर बिगुल दस्ता
- नौजवान भारत सभा
- दिशा ऑर्गनाइजेशन
आपको बता दें एजेंसियों के अनुसार, इन संगठनों के बीच समन्वय स्थापित कर आंदोलन को व्यापक रूप देने की कोशिश की गई।
दस्तावेजों में मिली ‘ब्लूप्रिंट’ जैसी योजना
आपको बता दें नोएडा के अरुण विहार इलाके में छापेमारी के दौरान जांच टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों में कथित तौर पर पूरी रणनीति विस्तार से दर्ज है।
इस मामले में जांच में सामने आया है कि इन दस्तावेजों में यह तक लिखा गया था कि किस चरण में क्या कदम उठाने हैं, लोगों को कब और कहां इकट्ठा करना है, और किस तरह प्रदर्शन को आगे बढ़ाना है।
इसके अलावा, एक और बड़ी रणनीति सामने आई है जाँच में सामने आया है की व्हाट्सऐप ग्रुप्स के जरिए लोगों को जोड़ने और उन्हें नियंत्रित करने की रणनीति भी सामने बनाई गई थी। दस्तावेजों में यह भी उल्लेख है कि कब ग्रुप बनाए जाएं, किसे एडमिन बनाया जाए और कब बाहर निकला जाए।
यह भी पढ़ें : नोएडा मजदूर प्रदर्शन हुआ हिंसक: कंपनियों में तोड़फोड़, DND फ्लाईओवर पर जाम, प्रशासन ने जारी की नई
मानेसर से नोएडा तक फैला नेटवर्क
आपको बता दें जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क केवल नोएडा तक सीमित नहीं था। करावल नगर, मानेसर और नोएडा को जोड़ते हुए एक श्रृंखलाबद्ध आंदोलन की योजना बनाई गई थी।
बताया जा रहा है कि फरवरी में बड़े स्तर पर लेबर स्ट्राइक की तैयारी थी, जिसका उद्देश्य सड़कों को जाम कर प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित करना था। मार्च के अंत से अप्रैल की शुरुआत तक इस योजना को जमीन पर उतारने की कोशिश की गई।
मार्च-अप्रैल में तैयार हुई अंतिम रणनीति
आपको बता दें दिल्ली के आदर्श नगर और शाहबाद डेयरी इलाकों में छापेमारी के दौरान पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पेम्फलेट और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई।
जांच के अनुसार, 31 मार्च और 1 अप्रैल के बीच इस पूरे ऑपरेशन की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई थी। इस दौरान बड़े पैमाने पर पेम्फलेट बांटकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
मई 2026 तक आंदोलन जारी रखने की योजना
आपको बता दें पुलिस की इस जांच में यह भी सामने आया है कि इस नॉएडा आंदोलन को मई 2026 तक जारी रखने की योजना थी। रणनीति यह थी कि धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाए और अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाए, जिससे इसका प्रभाव व्यापक हो सके।
यह भी पढ़ें : मथुरा नाव हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी नाव, 3 की मौत, कई लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अब किन सवालों पर टिकी है जांच?
अब फिलहाल जांच एजेंसियां कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही हैं:
- इस नेटवर्क को फंडिंग कहां से मिल रही थी?
- क्या इसमें किसी विदेशी लिंक की भूमिका है?
- युवाओं को इस नेटवर्क से कैसे जोड़ा गया?
- भर्ती और संगठन विस्तार की प्रक्रिया क्या थी?
अधिकारियों का कहना है कि इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
नोएडा हिंसा मामले में सामने आए शुरुआती तथ्य यह संकेत देते हैं कि यह केवल एक स्थानीय विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक व्यापक और सुनियोजित रणनीति हो सकती है। हालांकि, जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आने बाकी हैं। एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं, जिससे इस मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
