हाल ही में हरियाणवी मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जिसने सबको चौंका दिया। दरअसल आपको बता दें युवा और लोकप्रिय अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही का महज 30 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असमय निधन से इंडस्ट्री और फैंस दोनों सदमे में हैं।

अचानक दिल का दौरा बना मौत की वजह
आपको बता दें मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांका सिरोही को मंगलवार रात उनके घर पर अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। जैसे ही यह बात मालूम हुई तुरंत परिवार के लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं सके। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
उनकी मौत इतनी अचानक हुई कि परिवार और करीबी लोग भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं।
इंडस्ट्री में शोक की लहर, कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि
आपको बता दें दिव्यांका सिरोही के निधन की खबर फैलते ही हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। कई दिग्गज कलाकारों और उनके साथ काम कर चुके लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हालांकि, अभी तक दिव्यांका सिरोही के परिवार की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन फैंस लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : तुनिशा शर्मा की मौत: अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत पर बीजेपी विधायक ने “लव जिहाद” पर उठाया मुद्दा
कौन थीं दिव्यांका सिरोही?
चलिए अब थोडा उनके बारें में जानते हैं आखिर कौन थी दिव्यांका सिरोही आपको बता दें दिव्यांका सिरोही उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की निवासी थीं। उनका जन्म 19 नवंबर 1996 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए किया और फिर एमबीए की डिग्री हासिल की।
आपको बता दें उनके परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और दो बहनें हैं। दिव्यांका अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं और अपने करियर पर लगातार काम कर रही थीं।
सोशल मीडिया से शुरू हुआ करियर
आपको बता दें दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से की थी। बचपन से ही उन्हें अभिनय और डांस का शौक था, जिसे उन्होंने वीडियो के जरिए लोगों तक पहुंचाया और उनकी वीडियोस धीरे धीरे वायरल होती चली गई।
उनका एक वीडियो, जो पंजाबी गाने “मेरी मम्मी नू पसंद नी तू” पर आधारित था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो को करोड़ों व्यूज मिले और यहीं से उनकी लोकप्रियता बढ़नी शुरू हुई।
धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए और वे इंटरनेट सेंसेशन बन गईं।
यह भी पढ़ें : DGP Om Prakash Murder: कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या, पत्नी पर शक की सुई
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बनाई पहचान
वहीँ सोशल मीडिया पर भी मिली सफलता के बाद दिव्यांका को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला। जानकारी के लिए आपको बता दें उन्होंने कई लोकप्रिय गानों में काम किया और अपनी एक्टिंग व स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीता।
उनकी जोड़ी कई मशहूर गायकों के साथ पसंद की गई, जिससे उनकी पहचान और मजबूत हुई। इंस्टाग्राम पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते थे।
कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
लेकिन दुःख की बात यह रही दिव्यांका सिरोही का इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाना हर किसी के लिए एक बड़ा झटका है। 30 साल की उम्र में उनका जाना यह दर्शाता है कि जीवन कितना अनिश्चित हो सकता है कभी भी कोई भी इस दुनिया से जा सकता है।
उनके फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री के साथी लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
दिव्यांका सिरोही का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे हरियाणवी मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बहुत कम समय में अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक खास पहचान बनाई थी। उनका यूं अचानक चले जाना सभी को गहरा दुख दे गया है। उनकी यादें और काम हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जीवित रहेंगे।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
