छतरपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा:- एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बतादे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कैसे हुआ ये हदसा प्रदर्शन के समय पुतला दहन को लेकर हुई छीना-झपटी के बीच अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर कई कांग्रेस कार्यकर्ता और दो policeक -र्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पत्रकार से कथित मारपीट के विरोध में प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, बिजावर के पत्रकार राकेश राय के साथ कथित मारपीट और उन पर फर्जी मामला दर्ज किए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता राजीव भवन से पैदल मार्च करते हुए छत्रसाल चौराहे की ओर बढ़ रहे थे, जहां प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया जाना था।
पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
मार्च के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के पास प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच अचानक पुतले में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
आग की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए। घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- Meghalaya Murder Case: पुलिस की ‘क्लेरिकल गलती’ से सोनम रघुवंशी को जमानत, अदालत ने
घटना के बाद बढ़ा तनाव
हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और प्रशासन के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुतले में आग किसने लगाई? क्या यह लापरवाही थी या फिर जानबूझकर की गई हरकत? पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
क्या विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जानी चाहिए? अपनी राय जरूर बताएं।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
