कई महीनो से भारत में परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक नया राजनीतिक और तेजी से उभरता-सामाजिक अभियान चर्चा में है। जिसका नाम है कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आपको बता दें CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि वे 6 जून यानि शनिवार को भारत लौटेंगे और राजधानी दिल्ली में एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। उनका कहना है कि यह आंदोलन छात्रों की आवाज को सामने लाने और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाएगा।

अभिजीत दिपके की भारत वापसी का ऐलान

वर्तमान में अमेरिका में रह रहे अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी अपने संदेश में युवाओं और छात्रों से बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होने की अपील की है।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन

आपको बता दें अभिजीत दिपके ने कहा कि उनका प्रदर्शन किसी राजनीतिक टकराव के लिए नहीं बल्कि संवैधानिक अधिकारों के तहत जवाबदेही की मांग करने के लिए होगा। उन्होंने परीक्षा प्रबंधन और उससे जुड़े विवादों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है।

अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि देश के कई छात्र परीक्षा से जुड़े विवादों और अनिश्चितताओं के कारण मानसिक दबाव और चिंता का सामना कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लेना चाहिए।

दिपके ने कहा कि यदि बड़ी संख्या में नागरिक लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे तो सरकार को उनकी मांगों पर विचार करना पड़ेगा।

6 जून को दिल्ली पहुंचेंगे, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की योजना

आपको बता दें अभिजीत दिपके ने बताया कि वे 6 जून को भारत की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगें। उन्होंने अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने और उसके बाद सामूहिक रूप से आगे की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

उनके अनुसार, प्रदर्शन से पहले संबंधित प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और संसद मार्ग थाने के माध्यम से जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति लेने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? जानिए कैसे एक सोशल मीडिया व्यंग्य अभियान बन गया युवाओं की नाराज़गी की

दिल्ली का जंतर-मंतर लंबे समय से सार्वजनिक आंदोलनों और लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शनों का प्रमुख केंद्र माना जाता रहा है, जहां विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक समूह अपनी मांगें रखते रहे हैं।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ आंदोलन, युवाओं के बीच बढ़ी चर्चा

आपको बता दें हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक युवा-केंद्रित सोशल मीडिया अभियान के रूप में सामने आई है। हाल के समय में इस प्लेटफॉर्म ने बेरोजगार युवाओं का ऑनलाइन काफी ध्यान आकर्षित किया है और विभिन्न मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा में रहा है।

अभिजीत दिपके का दावा है कि यह पहल पारंपरिक राजनीति से अलग युवाओं की आवाज को संगठित करने की कोशिश कर रही है। इसी कारण सोशल मीडिया पर इसके समर्थन और विरोध दोनों देखने को मिल रहे हैं।

छात्र मुद्दों पर जवाबदेही की बहस फिर तेज

आपको बता दें देश में परीक्षा प्रणाली, पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे समय-समय पर राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनते रहे हैं। ऐसे माहौल में अभिजीत दिपके का यह अभियान एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही पर बहस को तेज कर सकता है।

ये भी पढ़ें : NEET पेपर लीक विवाद पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

हालांकि, प्रदर्शन के प्रभाव और इसके राजनीतिक-सामाजिक परिणाम आने वाले दिनों में ही स्पष्ट होंगे।

6 जून को प्रस्तावित यह विरोध प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक अपील नहीं बल्कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा को नया आयाम देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि युवाओं की भागीदारी कितनी रहती है और सरकार की ओर से इस पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।