भारत की मशहूर दरगाह अजमेर शरीफ में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया आपको बता दें राजस्थान के अजमेर में स्थित विश्व प्रसिद्ध अजमेर शरीफ दरगाह में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अचानक एक आज्ञात युवक ने दरगाह की ऐतिहासिक ‘बड़ी देग’ के अंदर कूद गया।

अजमेर शरीफ दरगाह में युवक की हरकत से मचा हड़कंप

दरगाह में मौजूद जायरीन पहले तो इस घटना को देखकर हैरान रह गए, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि खादिमों को बीच-बचाव के लिए आगे आना पड़ा। घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

दरगाह में चल रही थी इबादत, तभी हुआ अचानक हंगामा

दरअसल आपको बता दें जिस वक़्त यह अचानक यह माहोल बना उस वक्त दरगाह में इबादत चल रही थी आपको बता दें अजमेर शरीफ दरगाह देश के सबसे बड़े सूफी धार्मिक स्थलों में गिनी जाती है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु और जायरीन अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। दरगाह परिसर में मौजूद ‘बड़ी देग’ विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसमें बड़े स्तर पर लंगर तैयार किया जाता है और लोग श्रद्धा के रूप में पैसे और नजराना भी डालते हैं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक युवक अचानक देग के पास पहुंचा और देखते ही देखते उसके अंदर कूद गया। वहां खड़े लोगों को पहले लगा कि शायद युवक मानसिक रूप से असंतुलित है या किसी परेशानी में है, लेकिन कुछ ही देर बाद उसने देग के अंदर पड़े पैसे उठाने शुरू कर दिए। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग भड़क उठे।

लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन युवक नहीं माना

आपको बता दें युवक को वहाँ खड़े कई लोगों ने समझाने की बहुत कोशिश भी की लेकिन युवक ने किसी की बात भी नहीं मानी आपको बता दें घटना के दौरान दरगाह परिसर में भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोगों ने युवक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह लगातार देग के अंदर बैठा रहा। कुछ लोग उसे समझाते रहे, जबकि कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : खैबर पख्तूनख्वा में कौन बना मौलाना इदरीस का कातिल? घात लगाकर हमला, कई सवाल खड़े

कुछ ही मिनटों में यह पूरा मामला वहां मौजूद जायरीनों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी देखा जा सकता है कि लोग युवक को बाहर आने के लिए आवाज लगा रहे हैं, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं दिखाई देता।

हालात बिगड़ने पर खादिम ने संभाला मोर्चा

आपको बता दें जब हालात गंभीर हो गए जब युवक काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तब दरगाह के एक खादिम ने खुद देग के अंदर उतरकर स्थिति संभालने की कोशिश की। वीडियो में देखा जा सकता है कि खादिम ने युवक को बाहर निकालने का प्रयास किया और उसके विरोध करने पर सख्ती भी दिखाई।

इसके बाद युवक को पकड़कर देग से बाहर निकाला गया। वहां मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली, क्योंकि घटना के चलते काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आपको बता दें इस पुरे मामले की पुलिस गहराई से जाँच कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक पैसों के लालच में देग के अंदर कूदा था। हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक मानसिक तनाव या किसी अन्य वजह से तो इस तरह की हरकत नहीं कर रहा था।

अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना बेहद जरूरी है और इस तरह की घटनाएं श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत कर सकती हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : पानीपत की अली कलंदर शाह दरगाह का मौसम पत्थर: क्या सच में बताता है भविष्य?

सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया

इस घटना के चलते सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहें हैं इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने युवक की हरकत को धार्मिक स्थल की मर्यादा के खिलाफ बताया, जबकि कुछ लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी को और मजबूत करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अजमेर शरीफ दरगाह का धार्मिक महत्व

अजमेर शरीफ दरगाह सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती को समर्पित है। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। दरगाह की बड़ी देग ऐतिहासिक मानी जाती है और इसमें बनने वाला लंगर हजारों लोगों में बांटा जाता है।

ये भी पढ़ें : खाड़ी में बढ़ता तनाव: क्या ईरान–इसराइल संघर्ष में शामिल होंगे अरब देश?

यही वजह है कि इस पवित्र स्थान पर हुई इस घटना ने लोगों को हैरान भी किया और नाराज भी।

अजमेर शरीफ दरगाह में हुई यह घटना अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है। एक तरफ लोग युवक की हरकत पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी बहस तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।