RBSE छात्रों के लिए एक बडी खुशखबरी सामने आई हैं आपको बता दें कोई दिनों से राजस्थान बोर्ड के 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब उन सभी लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। अब RBSE छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने का समय तय कर दिया है।

कब जारी होगा RBSE 12th Result 2026
आपको बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे तक जारी किया जाएगा। इस रिजल्ट की घोषणा राजस्थान राज्य के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें 10वीं का रिजल्ट जारी हो चूका हैं इस रिजल्ट के जारी होने के बाद अब 12वीं के छात्रों की बारी है, और सभी छात्र अपने परिणाम को लेकर काफी उत्सुक हैं।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
हमें जो रिपोर्ट्स मिली हैं उसके अनुसार इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए करीब 8.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 8.2 लाख छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए।
इनमें
- आर्ट्स स्ट्रीम के लगभग 6 लाख छात्र शामिल हैं
- साइंस स्ट्रीम के करीब 2.3 लाख छात्र शामिल हैं
- कॉमर्स स्ट्रीम के 30 हजार से अधिक छात्र शामिल हैं
इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के लिए यह रिजल्ट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
एक साथ जारी होगा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट
आपको बता दें बोर्ड इस बार आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी करेगा। इससे छात्रों को अलग-अलग तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सभी को एक ही समय पर अपना रिजल्ट देखने का मौका मिलेगा।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
सब सबसे ज़रूरी बात रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in और rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले RSBE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर “RBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना एग्जाम रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं
रिजल्ट के बाद क्या करें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र सबसे पहले अपनी मार्कशीट में दी गई जानकारी को ध्यान से चेक करें। अगर किसी भी तरह की गलती नजर आती है तो तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
इसके अलावा जो छात्र अच्छे अंक प्राप्त करेंगे, वे आगे की पढ़ाई जैसे ग्रेजुएशन या प्रोफेशनल कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फेल होने पर भी मिलेगा दूसरा मौका
अगर किसी छात्र का रिजल्ट उम्मीद के अनुसार नहीं आता है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड की तरफ से दो विकल्प दिए जाएंगे:
कॉपी री-चेकिंग, जिसमें छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका दोबारा जांच के लिए भेज सकते हैं
सप्लीमेंट्री परीक्षा, जिसमें छात्र फेल हुए विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं
इससे छात्रों का एक साल खराब होने से बच सकता है।
टॉपर्स लिस्ट को लेकर क्या है नियम
राजस्थान बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। बोर्ड का मानना है कि इससे अन्य छात्रों पर मानसिक दबाव नहीं बनता। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के बाद अलग-अलग स्कूल अपने टॉपर्स के नाम घोषित करते हैं।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, 31 मार्च सुबह 10 बजे का समय सभी छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे में सभी छात्र अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें और समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें। रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, यह आपके करियर की एक शुरुआत है, और आगे बढ़ने के कई अवसर आपके सामने मौजूद हैं।
