शुक्रवार की सुबह एक भीषण दुःख भरी ख़बर लेकर आई। आज सुबह की तेज बारिश और तेज आंधी तूफ़ान के चलते दिल्ली के द्वारका इलाके में एक घर पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई, जिनमें तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

तेज हवाओं के साथ गिरी तबाही

दिल्ली के द्वारका में यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे। अचानक आई तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण एक पुराना पेड़ जड़ से उखड़ गया और पास के एक मकान पर जा गिरा। घर के भीतर मौजूद परिवार वाले इस भयानक हादसे का शिकार बन गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया है कि इस हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा आस-पास का इलाका हिल गया। लोग तेजी भागकर बाहर निकले तो देखा की एक मकान पर बहुत बड़ा पेड़ गिरा हुआ है। तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक मदद पहुंची, तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।

एक खुशहाल परिवार, जो अब नहीं रहा

हुए इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग शामिल थे जिनमे तीन बच्चे भी थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह परिवार जो अपने छोटे से आशियाने में सुकून की ज़िंदगी बिता रहा था, लेकिन मौसम की एक मार ने सबकुछ छीन लिया।

प्रशासन पर खड़े हुए सवाल

यह हादसा नगर निगम और प्रशासन की बड़ी लापरवाही पर भी सवाल खड़ा करता है। इलाके के लोगों का कहना है कि पेड़ पहले से ही कमजोर था, लेकिन किसी ने समय रहते इसे हटाने या फिर काटने की कोशिश नहीं की। क्या प्रशासन को ऐसे झंझर पड़े पेड़ों की जांच नहीं करनी चाहिए? यह के बड़ा सवाल है


यदि आप Breaking News In Hindi, Latest News, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ना चाहते हैं, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट JKS TV NEWS पर जाएँ:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *