कभी हार न मानने वाले मुख्तार अंसारी आखिरकार जिंदगी और मौत की जंग में हार गया।माफिया मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार सुबह करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफना दिया गया। वहीं मुख्तार अंसारी की मौत के साथ ही मौत के मामले में जांच तेज कर दी गई है।

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में जांच तेज कर दी गई है। जिला जज व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी अंकुर अग्रवाल ने जेल में (Mukhtar Ansari Case) से संबंधित जांच की। जेल का निर्देशन भी किया है। संबंधित पत्रावलियों को देखा गया। हालांकि उन्होंने बाहर निकलने पर मीडिया कर्मी को कोई जवाब नहीं दिया है। 

मुख्‍तार अंसारी का शव कालीबाग कब्रिस्तान में किया गया दफ़न |

माफिया मुख्तार अंसारी के शव को शनिवार सुबह करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया गया। मुख्तार की कब्र पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के नज़दीक है।

हार्ट अटैक से मुख्तार अंसारी की हुई मौत

गुरुवार रात बांदा मेडिकल कालेज में मौत हो गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार देर रात करीब दो बजे मुहम्मदाबाद पहुंचा। शनिवार को जनाज़े की नमाज़ के बाद शव पैतृक आवास से कब्रिस्‍तान ले जाया गया। इस दौरान बड़ी तादाद मैं लोग मौजूद रहे

3000 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। परिवार के सदस्यों के अलावा किसी को भी कब्रिस्तान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

मुख्तारअंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, भतीजे मुहम्मदाबाद के विधायक सुहेब अंसारी, बेटा उमर अंसारी सहित सभी ने मुख्तार के कब्र पर मिट्टी देकर अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *