दिल्‍ली का तापमान

दिल्‍ली का तापमान: इस बार दिल्ली ने तोड़ा ठंड का रिकॉर्ड, दिल्‍ली-एनसीआर में ठंड के कारण लोग घर से बहार निकलने पर हो रहें हैं मजबूर। राजधानी दिल्ली का तापमान धीरे धीरे 0 डिग्री के नज़दीक पहुंच रहा है।

दिल्ली का तापमान
दिल्ली का तापमान: अधिक ठंड होने के कारण लोग हुए परेशान

रविवार की सुबह सफदरजंग बेस स्टेशन पर मिनिमियम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। यहाँ पर बीते दो साल का सबसे कम तापमान रहा है। रविवार से एक दिन पहले, शनिवार को यहां तापमान बढ़कर 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्‍ली रिज का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले ही, शनिवार को रिज पर तापमान घटकर 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुँच गया। यह तापमान बीते दो साल में सबसे कम तापमान था। रविवार के दिन सुबह घना कोहरा भी छाया रहा ।

दिल्ली का तापमान
विजिबिलिटी काफी कम :दिल्ली का तापमान

दिल्ली का तापमान: दिल्ली में ठंड के चलते दिल्ली के एयरपोर्ट पर तकरीबन 20 उड़ानों में देरी हुई। उत्‍तर रेलवे के अनुसार, उसके जोन में मौजूद 42 ट्रेनें देरी से चली। ठंड के कारण नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव समेत एनसीआर के बाकी इलाकों में भी थोड़ा बहुत यही हाल रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार को दिल्‍ली समेत हरियाणा के कई हिस्‍सों में गंभीर शीतलहर चल रही है।

ठंड के कारण एयरपोर्ट, स्‍टेशन पर यात्री दिखे परेशान

दिल्ली में घना कोहरा होने की वजह से लोगो की फ्लाइट्स और ट्रेनों में हुई देरी। दिल्‍ली एयरपोर्ट पर मौजूद एक यात्री ने न्‍यूज एजेंसी ANI को बताया कि विजिबिलिटी काफी कम है आस पास कुछ नज़र नहीं आ रहा और ठंड भी काफी लग रही है। आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्‍टेशन पर धनंजय कुमार ने कहा, ‘ कि मैं बिहार के पटना से दिल्ली में आया हूं और मेरी ट्रेन घने कोहरे के चलते 2-3 घंटे लेट रही हैं।’

मौसम विभाग का क्‍या है पूर्वानुमान?

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अनुमान लगाया था कि, आने वाले दो दिन तक उत्‍तर-पश्चिम भारत में शीतलहर चलेगी। और पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा और अधिक ठंड रहने का अनुमान है। दिल्‍ली-एनसीआर, और यूपी में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा इसी कारण अधिक ठंड भी रहेगी। 8 से 9 जनवरी तक दिल्‍ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में अधिक ठंड़ रहने की संभावना जताई है,

Latest News In Hindi

इन 40 घातक चोटों ने बताई अंजलि के साथ हुए हादसे की दास्तान

मेयर चुनाव होने से पहले AAP और BJP पार्षदों के बीच हुई हाथापाई, चोटें आईं

Also Read – पीएम मोदी की प्रवासियों से अपील- एक बार नर्मदा, महाकाल लोक के दर्शन जरूर करें


देश दुनिया के हर Latest News In Hindi में पढने के लिए jks tv news के साथ बने रहें हैं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *