NEET UG 2026 परीक्षा रद्द : UPSC के बाद सबसे कठिन परीक्षा NEET हाल ही में चर्चा का विषय बनी हुई है देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। दरअसल आपको बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा को रद्द करने और इसे दोबारा आयोजित करने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है, लेकिन NTA ने साफ किया है कि छात्रों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

आपको बता दें NTA ने स्पष्ट कर दिया है कि उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन करने, नया रजिस्ट्रेशन कराने या अतिरिक्त परीक्षा शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पहले से जमा की गई जानकारी और परीक्षा केंद्रों का डेटा पुनः परीक्षा के लिए मान्य रहेगा।
क्यों रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा?
आखिर 2026 होने वाली NEET परीक्षा क्यों रद्द कर दी गई आपको बता दें NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए थे। इसके तुरंत बाद ही भारत सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया। इस मामले पर केंद्र सरकार और NTA का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता और छात्रों के विश्वास को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।
एजेंसी के अनुसार, यदि समय रहते यह निर्णय नहीं लिया जाता, तो परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर लंबी अवधि तक असर पड़ सकता था। इसी कारण परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने का फैसला लिया गया।
दुनिया की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में शामिल है NEET
जानकारी के लिए आपको बता दूँ NEET UG भारत की सबसे बड़ी और अनिवार्य मेडिकल प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इसके जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSMS और BUMS जैसे कोर्सों में दाखिला दिया जाता है।
इस वर्ष परीक्षा से जुड़े आंकड़े बेहद बड़े थे:
NEET UG 2026 से जुड़े प्रमुख आंकड़े
- परीक्षा तिथि: 3 मई 2026 (रविवार)
- कुल उम्मीदवार: लगभग 22.79 लाख
- परीक्षा केंद्र: 5,432
- भारत के शहर: 551
- विदेशों के शहर: 14
- स्वतंत्र ऑब्जर्वर: 6,000 से अधिक
- सिटी कोऑर्डिनेटर: 674
- परीक्षा संचालन में लगे कर्मचारी: 2 लाख से अधिक
इन आंकड़ों से साफ है कि यह परीक्षा केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है।
यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2026 LIVE: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, जानिए कहां और कैसे करें सबसे पहले चेक
छात्रों को क्या करना होगा?
आपको बता दें NTA ने छात्रों और छात्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों से पूरी तरह से बचें। एजेंसी ने बताया कि मई 2026 परीक्षा चक्र का पूरा डेटा सुरक्षित रखा जाएगा और उसी के आधार पर पुनः परीक्षा आयोजित होगी।
NTA ने छात्रों के लिए जारी किए महत्वपूर्ण निर्देश
- दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा
- नई आवेदन फीस नहीं देनी होगी
- पहले से जमा परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा
- पुराने आवेदन और परीक्षा केंद्र विकल्प मान्य रहेंगे
- नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी
- एडमिट कार्ड दोबारा जारी किए जाएंगे
एजेंसी ने यह भी कहा कि पुनः परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट केवल आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी किए जाएंगे।
CBI करेगी पूरे मामले की जांच
आपको बता दें केंद्र सरकार ने इस पूरे विवाद की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसी को हर प्रकार का सहयोग देगा और सभी आवश्यक दस्तावेज, रिकॉर्ड और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी हुई थी या नहीं।
यह भी पढ़ें : MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, बेटियों का दबदबा, सरकारी स्कूलों का शानदार प्रदर्शन
छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता
आपको बता दें NEET परीक्षा रद्द होने के फैसले से लाखों छात्रों की तैयारी और मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। कई छात्र पिछले कई महीनों से NEET की तैयारी में जुटे थे और अब उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। हालांकि NTA का कहना है कि यह फैसला छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता को ध्यान में रखकर लिया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है और यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो तो सख्त कदम उठाना आवश्यक हो जाता है।
अब आगे क्या होगा?
अब सिर्फ सभी उम्मीदवारों की नजर पूरी तरह से NTA की अगली घोषणा पर टिकी हुई है। एजेंसी जल्द ही नई परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख और अन्य दिशानिर्देश जारी कर सकती है।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
निष्कर्ष
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने का फैसला लाखों छात्रों के लिए बड़ा झटका जरूर है, लेकिन NTA ने स्पष्ट किया है कि छात्रों को किसी अतिरिक्त प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। दोबारा आवेदन या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से फिर आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2026: सत्र-1 रिजल्ट की तारीख हुई तय, जानिए कब आएगा परिणाम
अब छात्रों के लिए सबसे जरूरी है कि वे अफवाहों से दूर रहें, आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को लगातार जारी रखें।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
