जब से पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आएं हैं तब से पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव परिणामों के बाद हलचल लगातार तेज होती जा रही है। आपको बता दें पश्चिम बंगाल के चुनाव में हार के बावजूद भी पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पद से इस्तीफा न देने के अपने फैसले पर अड़ीं हुई है तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल में बड़ा बदलाव किया है। उनके इस कदम को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

ममता बनर्जी ने बदला X प्रोफाइल बायो

दरअसल, ममता बनर्जी ने अपने X अकाउंट के बायो से “मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल” हटाकर नई जानकारी जोड़ दी है, जिसने राजनीतिक संदेशों और संभावित रणनीतियों को लेकर अटकलों को और तेज कर दिया है।

ममता बनर्जी ने X प्रोफाइल में क्या बदलाव किया?

अब आपको बता हैं अपनी X प्रोफाइल में क्या बदलाव किए हैं आपको बता दें ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट की बायो लाइन अपडेट करते हुए खुद को “ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की फाउंडर चेयरपर्सन” बताया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वह 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं।

पहले उनके प्रोफाइल में सीधे तौर पर “Chief Minister of West Bengal” लिखा हुआ था। लेकिन अब इस बदलाव को कई राजनीतिक जानकार एक बड़े राजनीतिक संकेत के रूप में देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है।

हार के बाद भी इस्तीफा देने से इनकार

आपको बता दें जब बहुमत किसी और पार्टी को मिल जाती है तो वर्तमान पार्टी की मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना होता है लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्ष लगातार ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रहा है। हालांकि, ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने बीजेपी पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाएं हैं आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली हुई है और भाजपा ने चुनाव “लूट लिया”। ममता का कहना है कि उनकी पार्टी इस पूरे मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी।

यह भी पढ़ें : कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम पर विवाद: TMC का धरना, चुनाव प्रक्रिया पर उठे सवाल

तृणमूल कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, चुनाव परिणामों के बाद हुई आंतरिक बैठक में ममता बनर्जी काफी आक्रामक रुख में नजर आईं। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि उनकी पार्टी इस जनादेश का राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तर पर विरोध करेगी।

राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के बाद बढ़ा विवाद

आपको बता दें पश्चिम बंगाल में राजनीतिक विवाद उस समय और भी ज्यादा बढ़ गया जब 7 मई को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल टी. रवि ने विधानसभा भंग करने की घोषणा कर दी। इसके बावजूद ममता बनर्जी अपने रुख पर कायम हैं।

इस मुद्दे पर कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात बंगाल की राजनीति में संवैधानिक और राजनीतिक टकराव की स्थिति पैदा कर सकते हैं। विपक्ष का कहना है कि जनादेश का सम्मान होना चाहिए, जबकि तृणमूल कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रही है।

ममता बनर्जी का सख्त संदेश

सूत्रों के अनुसार, पार्टी की बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि अगर केंद्र सरकार राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहती है तो कर सकती है, लेकिन उनकी पार्टी इसे लोकतंत्र के लिए “काला दिन” बताएगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिए कि तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक लड़ाई को सड़क से लेकर अदालत तक हर स्तर पर लड़ने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें : ममता का कड़ा संदेश: “जब तक मैं जिंदा हूं, मताधिकार नहीं छीने जाएंगे

बंगाल की राजनीति में आगे क्या?

अब समझते हैं बंगाल की राजनीति में आगे क्या होगा आपको बता दें ममता बनर्जी के X बायो में बदलाव और इस्तीफा न देने के फैसले ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में सुप्रीम कोर्ट में संभावित कानूनी लड़ाई, राज्यपाल की भूमिका और केंद्र-राज्य संबंधों को लेकर बहस और तेज हो सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक सोशल मीडिया अपडेट नहीं, बल्कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में एक सोचा-समझा संदेश भी हो सकता है।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद राज्य की राजनीति बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता banerjee का X प्रोफाइल बदलना और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने का फैसला साफ दिखाता है कि तृणमूल कांग्रेस आने वाले समय में आक्रामक राजनीतिक रणनीति अपनाने वाली है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि कानूनी और राजनीतिक स्तर पर यह विवाद आगे किस दिशा में बढ़ता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।