तेज आंधी जब भी आती है तो भारी नुक्सान करके जाती है आपको बता दें उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने आस पास के घरों में भारी तबाही मचाई। खड़े पेड़ उखड़ गए, बिजली व्यवस्था ठप हो गई और कई जगहों पर मकान व टीनशेड तक उड़ गए।

इसी बीच बरेली से सामने आया एक ऐसा वीडियो जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक तेज हवा के बीच टीनशेड के साथ हवा में उड़ता दिखाई दे रहा है। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। अब इस हादसे में घायल हुए युवक नन्हे मियां ने उस डरावने पल को लेकर अपनी आपबीती सुनाई है।
आंधी के बीच अचानक हवा में उड़ गया युवक
आपको बता दें बरेली में बुधवार शाम के वक्त मौसम अचानक बिगड़ गया था। तेज धूलभरी आंधी और तूफानी हवाओं ने कुछ ही मिनटों में हालात बदल दिए। इसी आंधी और तेज तूफान दौरान नन्हे मियां नाम का युवक अपने साथियों के साथ सामान लेकर एक वाहन से पहुंचा था। मौसम खराब होते देख सभी लोगों ने पास में बने एक टीनशेड के नीचे रुकने का फैसला किया।
लेकिन कुछ ही सेकंड बाद तेज हवाओं ने विकराल रूप ले लिया। हवा इतनी तेज थी कि टीनशेड को संभालने वाली रस्सियां टूट गईं और पूरा ढांचा हवा में उखड़ गया। इसी दौरान नन्हे भी टीनशेड के साथ हवा में कई फीट ऊपर तक चले गए।
“कुछ समझ नहीं आया, बस हवा उठा ले गई”
उस वक्त की घटना को याद करते हुए घायल नन्हे मियां ने बताया कि सबकुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। उनके मुताबिक, जैसे ही हवा तेज हुई, उन्होंने खुद को बचाने के लिए गाड़ी पकड़ने की कोशिश की और पास में बंधी रस्सी थाम ली, लेकिन तेज झोंकों के सामने रस्सी टिक नहीं सकी।
नन्हे ने बताया कि अगले ही पल वह टीन के साथ हवा में उड़ गए। उन्हें यह तक समझ नहीं आया कि वह कितनी ऊंचाई तक पहुंच गए थे। कुछ देर बाद वह करीब 50 फीट दूर खेत में जाकर गिरे। हादसे में उन्हें चोटें आईं, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी जमीन पर गिरकर घायल हो गए।
ये भी पढ़ें : अजमेर शरीफ दरगाह में युवक की हरकत से मचा हड़कंप, ‘बड़ी देग’ में कूदकर बटोरने लगा पैसे, वीडियो वायरल
वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की चिंता
जो विडियो सोशल मीडिया पर लगातार तेजी से वायरल हो रही है इस पूरी घटना का वीडियो आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कैसे एक व्यकित हवा में उड़ रहा है तेज हवा के बीच टीनशेड हवा में उछलता है और उसके साथ एक व्यक्ति भी ऊपर चला जाता है।
हालांकि वीडियो देखने वाले कई लोग इसे चौंकाने वाला दृश्य बता रहे हैं, लेकिन हकीकत में यह घटना बेहद खतरनाक थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर युवक किसी कठोर सतह पर गिरता या टीन का हिस्सा उसके ऊपर आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान से कई जिलों में नुकसान
आपको बता दें बुधवार को आए तूफान ने सिर्फ बरेली ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी नुकसान पहुंचाया। कई जिलों में पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली के खंभे टूटने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की थी।
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, कमजोर ढांचों और टीनशेड जैसी जगहों से दूर रहें। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज तूफान के समय हल्के निर्माण सबसे ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।
ये भी पढ़ें : शादी विवाद बना मौत का कारण: भीड़ की अफरा-तफरी में 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत
मौसम विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाह
आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने की सलाह दी गई है।
निष्कर्ष
बरेली में नन्हे मियां के साथ हुआ यह हादसा सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदा की भयावहता की एक गंभीर चेतावनी है। कुछ सेकंड की तेज हवा किसी की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती है। राहत की बात यह रही कि नन्हे की जान बच गई, लेकिन यह घटना लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने का बड़ा संदेश दे रही है।
सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।
