उत्तराखंड में महंगाई की मार : अचानक उत्तराखंड में तेजी से बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की परेशानियां और बढ़ा दिया हैं। आपको बता दें राज्य की राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में खाने-पीने की जरूरी चीजों के दाम अचानक तेजी से बढ़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही सब्जियों, फलों, डेयरी उत्पादों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है।

उत्तराखंड में महंगाई की मार

खासतौर पर नींबू, पनीर, फल और हरी सब्जियों की बढ़ी कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों के घरेलू बजट पर सीधा असर डाला है।

ईंधन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर बाजार पर

आपको बता दें व्यापारियों और स्थानीय विक्रेताओं का कहना है कि पेट्रोल और डीज़ल की बढ़ती कीमतों ने परिवहन लागत को काफी हद तक बढ़ा दिया है। इसका सीधा असर खाने-पीने की वस्तुओं की सप्लाई पर पड़ा है। दूसरे राज्यों से आने वाले फल, सब्जियां और डेयरी उत्पाद अब अधिक लागत पर बाजार तक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण खुदरा कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

देहरादून के कई थोक और खुदरा बाजारों में पिछले कुछ दिनों के भीतर कीमतों में लगातार बदलाव देखा गया है। दुकानदारों का कहना है कि यदि ईंधन की कीमतों में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है।

नींबू ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 250 रुपये किलो पहुंचा भाव

वहीँ इस बार गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला नींबू इस समय आम लोगों की पहुंच से बहुत दूर होता दिखाई दे रहा है। देहरादून के स्थानीय बाजारों में नींबू की कीमत करीब 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है जिसे खरीद पाना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। कुछ इलाकों में खुदरा दुकानदार एक-एक नींबू 10 से 15 रुपये तक बेच रहे हैं।

ये भी पढ़ें : ट्रंप-शी जिनपिंग मुलाकात से बदले वैश्विक समीकरण? अमेरिका-चीन की बढ़ती नज़दीकियों को भारत के लिए कैसे

आपको बता दें स्थानीय फल विक्रेताओं का कहना है कि इस समय सप्लाई कम होने और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण कीमतों में भारी उछाल आया है। होटल, रेस्टोरेंट और जूस सेंटर संचालकों पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है।

पनीर, दूध और डेयरी उत्पाद भी हुए महंगे

इसी के साथ केवल फल और सब्जियां ही महंगी नहीं हुई है, बल्कि डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में पनीर की कीमत लगभग 440 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा दूध, दही और घी जैसे उत्पादों के दाम भी तेजी से और अचानक बढ़े हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई का मासिक खर्च तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां सीमित बजट में महीनेभर का सामान आसानी से आ जाता था, अब वही बजट कम पड़ने लगा है।

फलों और सब्जियों की कीमतों में बड़ा उछाल

आपको बता दें राजधानी देहरादून के बाजारों में टमाटर, प्याज, भिंडी, लौकी और खीरे जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। वहीं सेब, अनार और कीवी जैसे फलों की बात करें तो इनकी कीमतों में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी गई है।

आम और केले जैसे फलों की कीमतें भी लगातार ऊपर जा रही हैं। व्यापारी मानते हैं कि परिवहन लागत बढ़ने और मौसम की वजह से सप्लाई प्रभावित होने के कारण दाम नियंत्रित नहीं हो पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : CPI Inflation 2026: खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा घर का बजट, अप्रैल में महंगाई दर बढ़कर 3.48% हुई

आम लोगों पर बढ़ा आर्थिक दबाव

भारत देश में महंगाई कम होने की बजाय तेजी से बढती हुई दिख रही है आपको बता दें महंगाई का सबसे ज्यादा असर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है। गृहिणियों का कहना है कि रसोई का खर्च पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है, जबकि आमदनी में कोई खास बदलाव नहीं आया है जैसे पहले कमाई होती थी अभी भी उतनी ही है। कई परिवार अब जरूरत के सामान में कटौती करने को मजबूर हो रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जल्द ही ईंधन कीमतों में राहत नहीं मिली और सप्लाई व्यवस्था सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले समय में खाद्य वस्तुओं की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

बाजार विशेषज्ञों ने क्या कहा?

अब समझते हैं इस स्तिथि पर बाज़ार विशेषज्ञों ने क्या कहा आपको बता दें स्थानीय व्यापारियों और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा स्थिति केवल उत्तराखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई हिस्सों में खाद्य महंगाई बढ़ रही है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में परिवहन लागत ज्यादा होने के कारण इसका असर अधिक दिखाई देता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सरकार यदि परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े खर्चों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाती है, तो आम जनता को कुछ राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : भारत में नहीं होगी तेल की कमी, न लगेगा लॉकडाउन! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा भरोसा

निष्कर्ष

भारत के राज्य उत्तराखंड में खाने-पीने की वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता और भी बढ़ा दी है। नींबू से लेकर पनीर और फल-सब्जियों तक लगभग हर जरूरी चीज महंगी हो चुकी है। बढ़ती ईंधन कीमतों और सप्लाई लागत का असर सीधे उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यदि हालात नहीं सुधरे, तो महंगाई का दबाव और अधिक बढ़ सकता है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।