सोमनाथ अमृत महोत्सव 2026 : गुजरात के गिर सोमनाथ में स्थित विश्व का प्रसिद्ध Somnath Temple एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक माहौल का मुख्य केंद्र बन गया है, आपको बता दें जब इस मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi स्वयं उस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, परंपरा और राष्ट्र गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला जिसे देख लोग उत्साहित हुए।

पहली बार हुआ मंदिर शिखर पर विशेष ‘कुंभाभिषेक’

आपको बता दें सोमनाथ मंदिर के इतिहास में पहली बार मंदिर के शिखर पर विशेष ‘कुंभाभिषेक’ अनुष्ठान आयोजित किया गया। यह समारोह 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से संपन्न हुआ, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आपको बता दें इस अनुष्ठान के लिए लगभग पांच फुट ऊंचे विशेष पात्र में पवित्र जल रखा गया था। आधुनिक तकनीक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के मेल के साथ इस पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया। जैसे ही शिखर पर अभिषेक की प्रक्रिया पूरी हुई, पूरा परिसर “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

प्रधानमंत्री मोदी ने की शिव आराधना

वहीँ आपको बता दें इस कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रशासन और संत समाज ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने इस खास अवसर पर मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और धार्मिक अनुष्ठानों को करीब से देखा। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जबकि हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir Invitation: 22 जनवरी को अयोध्या में लगेगा 7000 भक्तों का मेला, ये हस्तियां बनेंगी ऐतिहासिक

वायुसेना के सूर्य किरण एयर शो ने बढ़ाई भव्यता

आपको बता दें सोमनाथ अमृत महोत्सव के दौरान भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो प्रस्तुत किया। छह हॉक एमके-132 विमानों ने मंदिर परिसर के ऊपर समन्वित उड़ान भरते हुए कई आकर्षक एरोबेटिक फॉर्मेशन बनाए।

सोमनाथ मंदिर के ऊपर आसमान में तिरंगे रंगों के साथ किए गए करतबों ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी ज्यादा बढ़ा दिया। एयर शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद रहे।

हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

आपको बता दें कार्यक्रम को और अधिक यादगार बनाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा मंदिर परिसर पर पुष्पवर्षा भी की गई। जैसे ही आसमान से फूलों की वर्षा शुरू हुई, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बन गया। आपको बता दें हेलीकॉप्टरों से जब पुष्पवर्षा हुई तब मंदिर परिसर का दृश्य बेहद आकर्षक और आध्यात्मिक दिखाई दे रहा था।

गुजरात सरकार ने किए विशेष इंतजाम

आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा और अमृत महोत्सव को लेकर गुजरात सरकार की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों ने पहले से ही मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया था।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और दर्शन व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया। पूरे शहर को सजाया गया था और जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें : Jain Temple Demolition: जैन मंदिर पर BMC की कार्रवाई के बाद उबाल, जैन समाज ने उठाई न्याय की मांग

सोमनाथ मंदिर का ऐतिहासिक महत्व

रेपोर्स के अनुसार सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है और इसका धार्मिक महत्व सदियों पुराना है। इतिहास में कई बार आक्रमणों के बाद इस बेहद खुबसूरत मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया।

स्वतंत्रता के बाद देश के पहले गृह मंत्री Sardar Vallabhbhai Patel के प्रयासों से मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। वर्ष 1951 में मंदिर का पुनः उद्घाटन किया गया था। अब 75 वर्ष पूरे होने पर देशभर में इस ऐतिहासिक अवसर को विशेष रूप से मनाया जा रहा है।

मुंबई सहित कई शहरों में आयोजित हुए कार्यक्रम

आपको बता दें सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केवल गुजरात ही नहीं, बल्कि देश के कई शहरों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुंबई में भी विशेष समारोह का आयोजन हुआ, जहां राज्यपाल और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इन आयोजनों का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बताया गया।

यह भी पढ़ें : रामलला की मूर्ति में 10 अवतार, एक तरफ हनुमान तो दूसरी ओर गरुड़; बारीकी से देखने पर दिखेंगी ये विशेषताएं

श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह

आपको बता दें इस भव्य अमृत महोत्सव के दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु सोमनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोगों ने इसे केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था के उत्सव के रूप में देखा।

श्रद्धालुओं का कहना था कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की आस्था, संघर्ष और पुनर्निर्माण की पहचान भी है।

आपको बता दें सोमनाथ अमृत महोत्सव-2026 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और राष्ट्रीय गौरव का भव्य प्रदर्शन बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी, ऐतिहासिक कुंभाभिषेक, वायुसेना के एयर शो और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी ने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। 75 वर्षों के पुनर्निर्माण सफर के बाद सोमनाथ मंदिर एक बार फिर देश की आस्था और एकता का प्रतीक बनकर सामने आया है।

सभी ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ पाने के लिए JKS TV NEWS के Facebook, WhatsApp और Telegram चैनल को अभी ज़रूर जॉइन करें।